होली खेलने के नाम पर जापानी महिला से बदसलूकी: Video वायरल होने पर दिल्ली पुलिस ने 4 लड़कों को किया गिरफ्तार
Paharganj Japanese woman Holi case: दिल्ली पुलिस ने होली खेलने के नाम पर जापानी महिला से बदसलूकी करने वाले तीन लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों लड़कों को काफी कोशिशों के बाद पकड़ा गया है।

Delhi Paharganj Japanese woman Holi case: सोशल मीडिया पर इन दिनों भारत में होली खेलने आई जापानी महिला से बदसलूकी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर महिला आयोग ने भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने छेड़खानी करने के लिए वीडियो में दिख रहे एक नाबालिग समेत चार लड़कों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल होने के बाद उन लड़कों को खोजा गया। वीडियो में ये चारों लड़के एक जापानी महिला को होली के दौरान रंग लगाने के बहाने कथित तौर पर परेशान कर रहे थे।

गिरफ्तार लड़कों ने स्वीकारा, वीडियो में वही हैं...
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वीडियो में दिख रहे लड़कों की पहचान फील्ड अधिकारियों और स्थानीय खुफिया विभाग की काफी कोशिशों के बाद की गई है। एक नाबालिग समेत तीन लड़कों को पकड़कर पूछताछ की गई है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि घटना का वीडियो देखने के बाद तीनों लड़कों ने स्वीकार कर लिया है कि वीडियो में दिखने वाले लोग वही हैं।

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके की है घटना
जपानी महिला को होली खेलने के नाम पर परेशान करने वाली घटना दिल्ली के पहाड़गंज इलाके की है। वीडियो को सबसे पहले महिला ने ट्विटर पर पोस्ट किया था। जिसके बाद महिला ने वीडियो को हटा लिया था। महिला फिलहाल बांग्लादेश में हैं और बिल्कुल सही है। बयान के मुताबिक महिला ने न तो दिल्ली पुलिस से और न ही जापानी दूतावास से कोई शिकायत की है।

महिला आयोग ने लिया एक्शन
गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आगे की कानूनी लड़की द्वारा शिकायत करने के बाद की जाएगी। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने वीडियो को शेयर कर इसपर कार्रवाई करने के लिए कहा था। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पहले दिल्ली पुलिस को 'मामले में तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने' के लिए पत्र लिखा था।

क्या है वायरल वीडियो में...?
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि होली के मौके पर कुछ लोगों ने महिला को छुआ और उस पर रंग फेंका। एक शख्स ने उसके सिर पर अंडा भी फोड़ दिया। जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के लिए पुरुषों के गिरोह को छोड़ना मुश्किल था। लेकिन वह उस ग्रुप से बाहर निकलने की कोशिश में 'बाय' 'बाय' कहती रहीं। वह कैमरे के सामने एक बार मुस्कुराई और जैसे ही पुरुषों में से एक ने उसे फिर से छुआ, उसने उसे थप्पड़ मारा और वहां से चली गई।












Click it and Unblock the Notifications