Pahalgam terror Attack: शशि थरूर ने कहा भारत की प्रतिक्रिया केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि रणनीतिक होनी चाहिए
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर शशि थरूर ने कहा कि इस हमले का जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह युग समाप्त हो चुका है। अब आप ऐसे कायरना हमला करके बच नहीं सकते हैं। यह केवल एक जघन्य कृत्य नहीं, बल्कि भारत की शांति, एकता और आर्थिक विकास के विरुद्ध रची गई गहरी साजिश का हिस्सा है।
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि देश इस समय यह तय करने की स्थिती में है कि ऐसे कायराना हमलों का जवाब लोकतांत्रिक मर्यादाओं के भीतर रहकर कैसे दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर इस हमले के खिलाफ कड़ा संदेश नहीं दिया गया तो ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।

इस हमले के पीछे के उद्देश्य क्या थे: शशि थरूर
उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमें यह समझने की जरूरत है कि इस हमले के पीछे के उद्देश्य क्या थे। आतंकवादियों और उनके आकाओं ने कश्मीर में लौटती शांति को तोड़ने, पर्यटन उद्योग को बर्बाद करने, स्थानीय अर्थव्यवस्था को ध्वस्त कर वहां असंतोष भड़काने और भारत के भीतर सामाजिक विभाजन करने की कोशिश क्यों की है? इन सबके पीछे एक बड़ी साजिश यह भी है कि कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर फिर से लाया जाए।
"भारत की प्रतिक्रिया केवल सैन्य या राजनीतिक नहीं, बल्कि रणनीतिक होनी चाहिए"
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि भारत की प्रतिक्रिया केवल सैन्य या राजनीतिक नहीं, बल्कि रणनीतिक होनी चाहिए-एक ऐसी नीति जो आतंकवाद के मूल कारणों को भी निशाना बनाए और उसके समर्थकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेनकाब करे। यह समय है, जब भारत को अपने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए, अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए निर्णायक और विवेकपूर्ण कदम उठाने होंगे।
पीएम मोदी ने दोषियों को सख्त सजा देने की बात दोहराई हैं: शशि थरूर
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने दोषियों को सख्त सजा देने की बात दोहराई हैं, जबकि भारत का एक वर्ग ऐसा भी है जो इस बात को स्वीकार करता है कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है। पीएम मोदी स्वयं कह चुके हैं कि "यह युद्ध का युग नहीं है," लेकिन सवाल यह भी है कि "क्या यह आतंकवाद का युग बना रहना चाहिए?" निश्चित रूप से नहीं।
शशि थरूर ने कहा कि हमारे पास इजराइल का उदाहरण है, जो सभी के अनुसार दुनिया की सबसे अच्छी खुफिया सेवा है। मुझे लगता है कि जिस तरह इजराइल युद्ध के अंत तक जवाबदेही की मांग करने का इंतजार कर रहा है, उसी तरह, मुझे लगता है कि हमें भी वर्तमान संकट को देखना चाहिए और फिर सरकार से जवाबदेही की मांग करनी चाहिए। किसी भी देश के पास कभी भी पूरी 100 प्रतिशत खुफिया जानकारी नहीं हो सकती है।
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम भी उठाए हैं, जैसे कि उसने सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया, राजनयिक कर्मचारियों में कटौती की और पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमले के पीछे जो लोग हैं, उन्हें पकड़ा जाएगा।
कांग्रेस नेता उदित राज क्या कहा था?
उनके बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने पूछा था कि क्या थरूर "सुपर-भाजपा मैन" बन गए हैं। "मैं शशि थरूर से पूछना चाहता हूं - क्या वह कांग्रेस पार्टी में हैं या भाजपा में? क्या वह सुपर-भाजपा मैन बनने की कोशिश कर रहे हैं? शशि थरूर को भाजपा से पूछना चाहिए कि सरकार पीओके कब ले रही है। क्या शशि थरूर भाजपा के वकील बन गए हैं?"
इस पर पलटवार करते हुए शशि थरूर ने कहा कि मुझे लगता है कि हर कोई जानता है कि मैं भाजपा का प्रवक्ता नहीं हूं। मैं किसी का प्रवक्ता नहीं हूं। मैं अपने लिए बोलता हूं।












Click it and Unblock the Notifications