'पहले पूछा हिंदू हो? फिर चलाई गोली', 3 साल के बेटे-पत्नी के सामने मारा गया भारत भूषण, परिवार ने बताई आपबीती

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ, उसने देश में आक्रोश पैदा कर दिया है। हर भारतीय ये चाहता है कि काश ये एक बुरा सपना होता...जिसे भूला जा सकता। लेकिन ये हकीकत इतनी डरावनी है कि इस हमलें में मारे गए लोगों की चीखें बरसों तक लोगों के कानों में गूंजेगी। सोशल मीडिया पर अब पीड़ित परिवार आकर अपनी आपबीती बता रहे हैं और भारत सरकार से इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

ऐसा ही एक परिवार है...बेंगलुरु के 41 वर्षीय तकनीकी विशेषज्ञ भारत भूषण (Bharat Bhushan) का, जो अब बिखरा और टूटा हुआ है। मंगलवार 22 अप्रैल को पहलगाम हमले में आतंकियों ने भारत भूषण को उनकी पत्नी और उनके तीन साल के बेटे के सामने गोली मारी। अब भूषण की सास ने परिवार की आपबीती बताई और बताया है कि कैसे धर्म पूछकर उनके दामाद पर गोलियां बरसाई गईं।

Bengaluru techie Bharat Bhushan

'आतंकियों ने पहले पूछा- हिंदू हो क्या? फिर तब तक गोली चलाई, जब तक वे जमीन पर गिर नहीं गया'

भारत भूषण की सास ने हमले के बाद अपनी "बची हुई" बेटी (भारत भूषण की पत्नी) से बात की। बेटी ने बताया कि आतंकवादियों ने हमसे पहले धर्म पूछा...क्या हम हिंदू हैं और फिर तब तक गोली चलाते रहे जब तक वे (भारत भूषण) जमीन पर गिर नहीं गए।

भारत भूषण की सास ने कहा,

"उन्होंने स्पष्ट रूप से पूछा कि क्या आप हिंदू हैं और फिर उन्हें गोली मार दी, उन्हें इसलिए गोली मारी गई क्योंकि वे हिंदू थे, उन्होंने मेरे दामाद को गोली मारी...उन्होंने महिलाओं और बच्चों को नहीं गोली मारी, बल्कि पुरुषों के सिर में गोली मारी। वे तब तक गोली चलाते रहे जब तक वे गिर नहीं गए।"

उन्होंने कहा,

"मेरी बेटी एक डॉक्टर है, उसने महसूस किया कि वह (भारत भूषण) मर चुका है। फिर उसने मोबाइल और पर्स लिया और भाग गई। हमने दोपहर 2.45 बजे उससे बात की थी। मेरी बेटी सुजाता को भारतीय सेना ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है।''

कौन थे भारत भूषण? परिवार में कौन-कौन?

मूल रूप से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के रहने वाले 41 वर्षीय तकनीकी विशेषज्ञ भारत भूषण अपने परिवार द्वारा संचालित डायग्नोस्टिक सेंटर का प्रबंधन करते थे। वे बेंगलुरु के मट्टीकेरे इलाके में रहते थे। वे अपनी पत्नी और बेटे के साथ छुट्टी पर कश्मीर आए थे। भारत भूषण के चनवीरप्पा, सेवानिवृत्त डीडीपीआई हैं। उनकी मां का नाम शैलकुमारी है।

बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या ने मंगलवार रात कहा कि उन्होंने सुजाता से बात की है और अनंतनाग में उनके सुरक्षित रहने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय किया है।

भारत भूषण के अलावा, कर्नाटक के शिवमोगा के एक अन्य रियल एस्टेट एजेंट मंजूनाथ राव भी पहलगाम हमले में मारे गए। वह भी अपनी पत्नी और बेटे के साथ छुट्टियां मना रहे थे।

सोशल मीडिया पर भारत भूषण की दुखख मौत पर लोग क्या बोले?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+