Pahalgam attack: PAK ने फिर की LoC पर गोलीबारी, मिला मुंहतोड़ जवाब, कुलगाम में 2 आतंकी गिरफ्तार

Pahalgam attack update news: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान में तनाव जारी है। पाकिस्तान ने फिर से लाइन ऑफ कंट्रोल यानी LoC पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। जिसका भारचीय सेना मुंहतोड़ जवाब दिया। इसी बीच पुलिस सूत्र ने बताया कि कुलगाम जिले के कैमोह इलाके के थोकरपोरा में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।

भारतीय सेना ने जारी बयान में कहा, ''25-26 अप्रैल 2025 की रात को कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार विभिन्न पाकिस्तानी सेना चौकियों द्वारा बिना किसी उकसावे के फायरिंग की गई। भारतीय सैनिकों ने उचित जवाब दिया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।''

Pahalgam attack update news

इसी तरह गुरुवार की रात को भी भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा बिना उकसावे के की गई गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया था। सैन्य सूत्रों ने बताया हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है। फिलहाल कश्मीर में आतंकियों की कमर तोड़ने के लिए सक्रिय आतंकवादी के घरों को ध्वस्त किया जा रहा है। सुरक्षा बलों ने नई कार्रवाई में घाटी के अंदर सक्रिय आतंकियों के दो और घरों को तोड़ा है। लश्कर के सक्रिय कैडर एहसान अहमद शेख के दो मंजिला घर को सेना ने आईईडी लगाकर उड़ा दिया। एहसान अहमद शेख जून 2023 से लश्कर के सक्रिय कैडर रहा है। ये पुलवामा के मुर्रान का रहने वाला है।

लश्कर का आतंकी शाहिद अहमद के घर को विस्फोट कर उड़ा दिया गया है। शाहिद अहमद का घ शोपियां के चोटीपोरा इलाके में था। पहलगाम हमले के बाद अब तक कुल पांच आतंकियों के घरों को सुरक्षाबलों ने तोड़ा है।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई। आतंकी हमले की शुरुआती जांच से पता चलता है कि इसमें शामिल आतंकवादियों की संख्या पांच से सात हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान में ट्रेंड किया गया था। वहीं कम से कम दो स्थानीय आतंकवादियों से मदद की थी।

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी कश्मीर पहुंचे

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार शुक्रवार 25 अप्रैल को भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर पहुंचे और केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। भारतीय सेना प्रमुख जनरल को सेना द्वारा अपने क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई और नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने की पाकिस्तानी सेना की कोशिशों के बारे में भी जानकारी दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+