शजा मोरानी संग शादी के बंधन में बंधे श्रद्धा कपूर के कजिन प्रियांक, तस्वीरें
शजा मोरानी संग शादी के बंधन में बंधे पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक, श्रद्धा कपूर के हैं कजिन
नई दिल्ली। मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए। शजा फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी हैं। गुरुवार सुबह दोनों ने कोर्ट मे शादी की। जिसके बाद शाम को उन्होंने अपनी शादी की पार्टी दी। शादी समारोह में परिवार और दोस्तों के अलावा बॉलीवुड के भी कई मशहूर सितारे शामिल हुए।

शादी में पहुंचीं कजिन श्रद्धा
प्रियांक शर्मा पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे हैं, वो खुद भी एक्टर हैं। वहीं करीम मोरानी भी बड़े प्रोड्यूसर हैं। ऐसे में बॉलीवुड से तमाम लोग शादी में शामिल हुए। पद्मिनी शक्ति कपूर की बीवी शिवांगी कपूर की बहन हैं। ऐसे में श्रद्धा कपूर उनकी मौसी की लड़की हैं। श्रद्धा कपूर शादी में पहुंची। श्रद्धा के अलावा अनिल कपूर, बोनी कपूर सनी देओल और दूसरे सितारे भी पार्टी में पहुंचे। शजा और प्रियांक की शादी क तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

दस साल से दोस्त हैं प्रियांक और शजा
प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी दस साल से एक दूसरे के दोस्त हैं। दोस्ती के प्यार में बदलने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। बीते सालल दोंनों ने शादी का ऐलान किया था। करीम मोरीनी ने कुछ समय पहले बेटी शजा की शादी को लेकर बताया था कि प्रियांक बहुत ही देखभाल करने वाला लड़का है। इसके अलावा उसकी मां पद्मिनी कोल्हापुरी और पिता टूटू शर्मा भी बहुत अच्छे इंसान हैं। ऐसे में वो शजा के लिए काफी खुश हैं।

दोनों ही फिल्मों से जुड़ें हैं
प्रियांक शर्मा ने साल 2013 में फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन वो कोई खास पहचान नहीं बना सके। इसके बाद 2020 में आई फिल्म 'सब कुशल मंगल' में भी प्रियांक ने छोटा सा रोल किया। वहीं शजा मोरानी ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर 'ऑलवेज कभी कभी' और 'हैपी न्यू इयर' में काम कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications