पद्म श्री से सम्मानित बंगाली बुनकर बीरेन ने गिफ्ट की ये स्पेशल साड़ी,पीएम ने दिया धन्यवाद
नई दिल्ली, 13 नवंबर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में देश की कई महान विभूतियों को पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया। इन लोगों में पश्चिम बंगाल के बुनकर बीरेन कुमार बसाक भी शामिल हैं। पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित बंगाली बुनकर बीरेन कुमार बसाक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक विशेष साड़ी भेंट की। साड़ी में नागरिकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री की पेंटिंग नजर आ रही है।

इस विशेष उपहार से प्रधानमंत्री बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने बसाक को ट्विटर पर एक पोस्ट के लिखकर धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने लिखा, "बीरेन कुमार बसाक पश्चिम बंगाल के नादिया से हैं। वह एक प्रतिष्ठित बुनकर हैं, जो अपनी साड़ियों में भारतीय इतिहास और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को दर्शाते हैं। पद्म पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत के दौरान, उन्होंने मुझे कुछ ऐसा भेंट किया जो मुझे बहुत पसंद आया।
बसाक ने मीडिया को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि "हम रोज़ सुबह कोलकाता ट्रेन से जाते थे। मैं और मेरा भाई, साड़ियों के बंडल लेकर सड़कों पर चलते हुए दरवाजे खटखटाते हुए साड़ी बेचते थे। एक दिन में साड़ियों की कीमत से 15 रुपये से 35 रुपये के बीच कमाते थे। धीरे-धीरे हमारे बड़ी संख्या में ग्राहक बन गए।
उन्होंने बताया कि मैं वर्तमान समय में लगभग 5,000 कारीगरों के साथ काम करता हूं, जिनमें से लगभग 2,000 महिलाएं हैं। उन्होंने अपनी जीविका कमाने का एक तरीका खोज लिया है और आत्मनिर्भर बन गए हैं। उन्होंने कहा इस पद्म श्री पुरस्कार के वास्तविक हकदार ये कारीगर हैं और मैं उन्हें भी धन्यवाद दूंगा।
बता दें बसाक के खास ग्राहकों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सौरव गांगुली, आशा भोंसले और लता मंगेशकर भी शामिल हैं। सत्यजीत रे और हेमंत मुखोपाध्याय भी उनके कस्टमर रहे। साल 2013 में बसाक को उनके शिल्प कौशल के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। हथकरघा बुनी हुई साड़ी पर रामायण का चित्रण करने के लिए उन्हें यूके स्थित वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है।
Shri Biren Kumar Basak belongs to Nadia in West Bengal. He is a reputed weaver, who depicts different aspects of Indian history and culture in his Sarees. During the interaction with the Padma Awardees, he presented something to me which I greatly cherish. pic.twitter.com/qPcf5CvtCA
— Narendra Modi (@narendramodi) November 13, 2021












Click it and Unblock the Notifications