बिफरे शरद यादव, कहा बंद करो, पद्म सम्मान

नयी दिल्ली। जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव पद्म सम्मान को लेकर नाराज है। आए दिन वो इसे लेकर विवादास्पद बयान देते रहते हैं। कभी कहते है कि इसे बेईमानों को दिया जा रहा है तो अब वो इसे बंद किए जाने की बात करते हैं। शरद यादव ने नए विवाद को फिर हवा देते हुए कहा कि पद्म पुरस्कार देने की प्रथा समाप्त होनी चाहिए।

sharad yadav

शरद यादव का कहना है कि पद्म पुरस्कारों को बंटबारे में बहुत से लोगों के साथ भेदभाव किया जाता है। इसे अवश्य खत्म करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये सम्मान सिर्फ मुठ्ठी भर लोगों के लिए है। ये उन्हें मिलता है जो सरकार के करीब रहते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पुरस्कार में होने वाली गड़बडिय़ों के बारे में लिखा था।

अपना पक्ष रखते हुए शरद यादव ने कहा कि इस साल किसी अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक और कृषक समुदाय के लोगों को यह सम्मान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ों के साथ लंबे समय से भेदभाव होता रहा है । इस साल भी नरेन्द्र मोदी सरकार ने सारी हदें पार कर पुरस्कार बंटबारे में पक्षपात किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+