Gujarat Elections 2017: सूरत में भाजपा-पास कार्यकर्ता आपस में भिड़े, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

सूरत। गुजरात चुनाव में तमाम दलों के बीच लगातार तनातनी बरकरार है, सूरत के वराछा में पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यक्रम में जमकर हंगामा किया। भाजपा के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर पास के नेताओं के हंगामे की वजह से मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। हालात इतने बिगड़े कि कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस हंगामे की वजह से पुलिस ने 25 लोगों को हिरासत में लिया है।

bjp

भाजपा के चुनावी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पास के कार्यकर्ता हंगामा कर रहे थे और वह जमकर पार्टी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे, जिसके चलते पास के कार्यकर्ताओं व भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई और जमकर बवाल हुआ। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। घटना के बाद सूरत के वराछा पुलिस थाने का पाटीदारों ने खेराव किया। स्थिति पर काबू पाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया, पुलिस ने कई लोगो को हिरासत में भी लिया है।

पुलिस थाने का घेराव कर रहे पाटीदार नेताओं को घसीटकर वहां से बाहर निकाला गया। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उसमे कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश काजरिया, पास के नेता अल्पेश कथीरिया सहित कई महिलाएं भी शामिल हैं। इससे पहले कांग्रेस कार्यालय पर भी दो गुटों के बीच हंगामा हुआ था। गौरतलब है कि कांग्रेस की टिकटों की लिस्ट जारी होने के बाद सूरत में पार्टी के समर्थकों ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रफुल्ल तोगड़िया के दफ्तर में हमला कर दिया था। प्रफुल्ल तोगड़िया वीएचपी नेता प्रवीण तोगड़िया के चचेरे भाई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+