कांग्रेस के सुधाकर रेड्डी ने अमित शाह की मौजूदगी में ज्वॉइन की बीजेपी, मोदी की हैदराबाद रैली में होंगे शामिल

नई दिल्ली: तेलंगाना कांग्रेस के दिग्गज नेता पी सुधाकर रेड्डी ने रविवार सुबह कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। उन्होंने रविवार रात को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में वो पार्टी में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने तेलंगाना में पार्टी के स्थानीय नेतृत्व पर मनमानी के आरोप लगाए थे। इसके अलावा आगामी चुनाव में कांग्रेस के लिए ये एक और झटका है। तेलगांना में 17 लोकसभा सीटे हैं।

पीएम मोदी की रैली में होंगे शामिल

पी सुधाकर रेड्डी ने आधिकारिक तौर पर बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद कहा कि सोमवार को वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हैदराबाद रैली में शामिल होंगे। पी सुधाकर रेड्डी ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि कि मैं पिछले 40 साल से कांग्रेस पार्टी में था। मुझे कई बार अपमान सहना पड़ा। इसके बावजूद मैंने पार्टी के लिए काम किया। स्थानीय नेतृत्व की विफलता की वजह से हम पिछले चुनावों में हार का सामना करना पड़ा। अब उन्हीं नेताओं के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव भी लड़ा जा रहा है।

'तेलंगाना में बीजेपी मजबूत होगी'

भारतीय जनता पार्टी के महासचिव और नेता राम माधव ने कहा है कि पी सुधाकर रेड्डी कांग्रेस के सीनियर नेता थे। उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने के लिए बीजेपी ज्वॉइन की थी। उनके बीजेपी में शामिल होने से पार्टी तेलंगाना में मजबूत होगी। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले पूर्व मंत्री डीके अरुणा भी बीजेपी में शामिल हो गई थीं। वह बीजेपी के टिकट पर महबूबनगर से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। दिसंबर में हुए तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 19 सीटें मिली थी।

पार्टी में अपमान सहना पड़ा'

पार्टी में अपमान सहना पड़ा'

पी सुधाकर रेड्डी ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि कि मैं पिछले 40 साल से कांग्रेस पार्टी में था। मुझे कई बार अपमान सहना पड़ा। इसके बावजूद मैंने पार्टी के लिए काम किया। स्थानीय नेतृत्व की विफलता की वजह से हम पिछले चुनावों में हार का सामना करना पड़ा। अब उन्हीं नेताओं के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव भी लड़ा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+