पीएम मोदी के बयान पर पी चिदंबरम का पलटवार, कहा- अगर कांग्रेस नहीं होती तो हम सब राज्यसभा में नहीं बैठे होते
नई दिल्ली, फरवरी 08। लोकसभा के बाद राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि अगर इस देश में कांग्रेस पार्टी नहीं होती तो बहुत कुछ बुरा नहीं होता। पीएम मोदी के बयान पर पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि अगर कांग्रेस नहीं होती तो आज राज्यसभा में हम सभी नहीं बैठे होते।

'एलिजाबेथ के सामने बैठ गा रहे होते गाना'
पीएम के बयान का जवाब देते हुए पी चिंदबरम ने कहा, "अगर देश में कांग्रेस नहीं होती तो आज राज्यसभा भारत सरकार के अधिनियम 1919 के तहत राज्यों की परिषद बनी रहती, जहां आम नागरिकों के बजाए प्रिंस और क्वीन एलिजाबेथ के सामने अभी के शासक गाना गा रहे होते।
क्या कहा था पीएम मोदी ने?
राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 'कांग्रेस ना होती तो क्या होता। यह इंडिया इज इंदिरा और इंदिरा इज इंडिया वाली सोच का परिणाम है। मैं सोचता हूं कि कांग्रेस ना होती तो तो क्या होता। क्योंकि महात्मा गांधी ये चाहते थे.......वो जानते थे कि यह रहेंगे तो क्या होने वाला है और इसलिए वे इसे अपने सामने ही नष्ट कर देना चाहते थे।' इसके बाद पीएम मोदी ने जमकर कांग्रेस को सुनाना शुरू किया।
पीएम ने कहा कि 'अगर कांग्रेस ना होती तो इमरजेंसी का कलंक ना होता। अगर कांग्रेस ना होती तो दशकों तक करप्शन को संस्थागत बनाकर नहीं रखा जाता। अगर कांग्रेस ना होती तो जातिवाद और क्षेत्रवाद की खाई इतनी गहरी ना होती और कांग्रेस ना होती तो पंजाब आतंकवाद की आग में ना झुलसा होता।












Click it and Unblock the Notifications