एयरसेल मैक्सिस डील: सीबीआई ने चिदंबरम से 4 घंटे तक की पूछताछ
नई दिल्ली। एयरसेल-मैक्सिस मनी लांड्रिंग मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होने के बाद आज सीबीआई ने चिदंबरम से पूछताछ की। बुधवार को सीबीआई ने चिदंबरम से 4 घंटे तक पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने आईएनएक्स मीडिया में विदेशी निवेश की मंजूरी में अनियमितताओं का आरोप लगाया है, जो पूर्व मीडिया बैरॉन पीटर मुखर्जी और उनकी पत्नी इंद्राणी का एक उद्यम है। आपको बता दें कि दोनों के खिलाफ सीबीआई शीना बोरा की हत्याकांड में जांच कर रही है।

नई दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय से बाहर आते हुए चिदंबरम ने कहा कि वे जांच एजेंसी के सामने पेश हुए और एफआईआर में उनके खिलाफ कोई बात नहीं कही गई है। कांग्रेस नेता ने ट्वीटर पर कहा-'सवाल जवाब एफआईपीबी की फाइलों पर आधारित थे। इसलिए रिकार्ड में डालने के लिए कुछ नहीं था।'
चिदंबरम विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की 305 करोड़ रुपये की मंजूरी के संबंध में कथित भूमिका के लिए जांच एजेंसियों के दायरे में आए हैं। सीबीआई ने वर्ष 2007 में 305 करोड़ रुपये की विदेशी निधि हासिल करने के लिए आईएनएक्स मीडिया को एफआईपीबी से मिली मंजूरी में कथित अनियमितता के लिए पिछले साल 15 मई को प्राथमिकी दर्ज की थी।
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को एयरसेल-मैक्सिस धन शोधन मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी पर लगी रोक को 10 जुलाई तक बढ़ा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications