चिदंबरम की बेल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, कल मिलने जाएंगे राहुल-प्रियंका

चिदंबरम की बेल पर सुप्रीम में सुनवाई टली, कल तिहाड़ में मिलने जाएंगे राहुल-प्रियंका

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को एक दिन के लिए टाल दिया । इस पर कल (बुधवार) सुनवाई होगी। चिदंबरम ने जमानत खारिज करने के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिस पर अदालत सुनवाई कर रही हैं। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी बहन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी चिदंबरम से मिलने के लिए बुधवार को तिहाड़ जेल जाएंगे।

पी चिदंबरम से मिलेंगे राहुल और प्रियंका, Rahul Gandhi Priyanka Gandhi meet P Chidambaram, Tihar Jail, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, P Chidambaram, inx media case, पी चिदंबरम, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी

चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया मामले में प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। वह 27 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि चिदंबरम पिछले 90 दिनों से जेल में बंद हैं, ऐसे में उन्हें जमानत दी जाए। पिछली सुनवाई (20 नवंबर) पर सुप्रीम कोर्ट ने चिदंबरम की जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

आईएनएक्स मीडिया केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पी चिदंबरम को सीबीआई ने 21 अगस्त को दिल्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से चिदंबरम जेल में हैं। सीबीआई के मामले में उन्हें जमानत मिल चुकी है लेकिन वो जेल से बाहर नहीं आ सके क्योंकि उससे पहले ही कोर्ट ने ईडी को उनकी हिरासत दे दी। अब वो ईडी की हिरासत में हैं।

2007 में पी चिदंबरम के वित्तमंत्री रहते हुए आईएनएक्स मीडिया ग्रुप को 305 करोड़ रुपये का विदेशी धन हासिल करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की मंजूरी में अनियमितता बरते जाने के आरोप है। मामले में गिरफ्तार पी चिदंबरम इस समय जेल में हैं। उनके बेटे कार्ति चिदंबरम भी आरोपी हैं, वो भी मामले में जेल में रह चुके हैं और अभी जमानत पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+