बिना बहस कृषि कानूनों की वापसी पर भड़के पी चिदंबरम, पीएम मोदी पर साधा निशाना

नई दिल्ली, 30 नवंबर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद पी चिदंबरम ने एक बार फिर तीन कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लेते हुए सदन में बिना बहस कृषि बिलों को निरस्त को लेकर निशाना साधा है। बता दें कि सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन तीनों विवादित कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए लाया गया विधेयक कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सदन में पेश किया। विपक्ष के शोर-शराबे के बीच दोनों सदनों में बिल वापसी का विधेयक पास हो गया।

P Chidambaram furious over the repeal of agricultural laws without debate in Parliament

इस बीच विपक्ष ने दोनों सदनों में जोरदार हंगामा किया और कृषि कानून वापसी पर केंद्र सरकार से बहस की मांग की। अब पी चिदंबरम ने मंगलवार को ट्वीट कर पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने लिखा,

संसद सत्र की पूर्व संध्या पर, प्रधानमंत्री ने 'किसी भी मुद्दे' पर बहस करने की पेशकश की, पहले दिन और व्यापार के पहले आइटम पर, बिना बहस के कृषि बिलों को निरस्त कर दिया गया! दोनों पक्षों के सहमत न होने पर विधेयकों को बिना बहस के पारित कर दिया गया, दोनों पक्षों के सहमत होने पर बिना बहस के विधेयकों को निरस्त कर दिया गया। जो भी हो, कोई बहस नहीं हुई!

यह भी पढ़ें: कृषि कानून वापस: राहुल गांधी बोले- नुकसान की भरपाई तो करनी पड़ेगी

एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा कि लंबे समय तक जीवित रहे बहस रहित संसदीय लोकतंत्र। बता दें कि किसानों के करीब एक साल तक विरोध प्रदर्शन के बाद 19 नवंबर को पीएम मोदी ने कृषि कानूनों को निरस्त करने का ऐलान किया था, वहीं बीते सोमवार कृषि कानून निरसन विधेयक, 2021 राज्यसभा में पारित किया गया। इससे पहले विधेयक को लोकसभा में ध्वनि मत के माध्यम से पारित किया गया था। कृषि कानून निरसन विधेयक, 2021, संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले 26 विधेयकों में से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+