पी चिदंबरम का बीजेपी पर हमला, कहा- योगी मॉडल ने यूपी को किया गरीब, पेश किए आंकड़े
नई दिल्ली, 27 फरवरी। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोला है। पी चिदंबरम ने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ के मॉडल ने यूपी को गरीब बनाया है और बीजेपी सरकार में राज्य के कर्ज में 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कांग्रेस नेता ने चुनाव में लोगों से सोच समझकर वोट करने की अपील की है।
Recommended Video

पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने उत्तर प्रदेश में गरीबी, शिक्षा, रोजगार समेत कई मामलों पर आंकड़ों के जरिए योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा। चिदंबरम ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के मॉडल के चलते राज्य पर कर्ज बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि यूपी के ऊपर 6.91 लाख करोड़ का कर्ज है जिसमें 40 प्रतिशत योगी सरकार के चलते है।
कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चिदंबरम ने कहा कि योगी सरकार को तानाशाही सरकार बताया। उन्होंने महिला सुरक्षा पर बीजेपी को एकदम लचर बताते हुए कहा कि प्रदेश में धार्मिक और जातीय उन्माद को बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा आज पांचवें चरण का मतदान हो रहा है।... मैने इस चुनाव को देखा और समझा है। नेताओं के भाषण सुने हैं जिसके बाद मैं यूपी के भविष्य को लेकर चिंतित हूं।
यूपी की जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा राज्य ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ा हैं। आप सही बटन दबाएंगे तो परिवर्तन आएगा जो आगे भी रहेगा। चिदंबरम ने बताया कि 2017 में जीडीपी में योगदान 11.4 प्रतिशत हुआ करता था लेकिन बीजेपी की पांच साल की सरकार में यह -6.4 प्रतिशत रह गया है। यही नहीं प्रति व्यक्ति आय भी राष्ट्रीय औसत की आधी रह गई है।
उन्होंने कहा कि यूपी मेहनत करने वालों का राज्य है। इस राज्य ने आठ प्रधानमंत्री इस देश को दिए हैं लेकिन फिर भी यहां से गरीबी दूर नहीं हुई है। यूपी को आर्थिक और सामाजिक पैमानों पर देश के निचले पायदान पर देखकर तकलीफ होती है।












Click it and Unblock the Notifications