भागवत के बयान पर ओवैसी का पटलटवार - संघ मुस्लिम विरोधी नफरत का आदी है
नई दिल्ली, 22 जुलाई। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी लगातार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर पटलवाकर किया हैं। ओवैसी गुरुवार को एक ट्वीट पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा 'आरएसएस के भागवत कहते हैं कि मुसलमानों की आबादी को बढ़ाने के लिए 1930 से संगठित प्रयास किए जा रहे हैं।'

गौरतलब है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को दिए अपने बयान में कहा कि भारत को पाकिस्तान बनाने के लिए मुसलमान आबादी बढ़ाने का काम 1930 से हो रहा है। उन्होंने ये भी कहा था कि भारत को पाकिस्तान बनाने के लिए संगठित प्रयास किए जा रहे हैं। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) व राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) से कोई भारतीय मुस्लिम प्रभावित नहीं होगा। संघ प्रमुख भागवत ने कहा था 'समस्या तब शुरू होती है जब एक खास समूह के लोग 5000 साल पुरानी सभ्यता की अवज्ञा करते हैं और अपनी बढ़ती आबादी के बूते लोकतांत्रिक शक्ति का इस्तेमाल करने से नहीं हिचकिचाते हैं।
ओवैसी लिखा, संघ मुस्लिम विरोधी नफरत का आदी है और इसके साथ समाज कोवह ये जहर देता है। इस महीने की शुरुआत में "हम एक हैं" के बारे में भागवत के सभी नाटकों ने उनके फालोअर को बहुत परेशान किया होगा। इसलिए उन्हें मुसलमानों को नीचा दिखाने और झूठ बोलने की ओर लौटना पड़ा। आधुनिक भारत में हिंदुत्व का कोई स्थान नहीं होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications