Delhi: डेंगू के मामलों में दिल्ली के हालात इस बार बेहतर, 94 प्रतिशत कम हुए मामले

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के मुताबिक, दिल्ली में इस साल डेंगू के मामले में गिरावट आई है। एमडीएमसी की ओर जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2023 में डेंगू के मामलों में 94 प्रतिशत से अधिक कमी आई। शुक्रवार को NDMC की ओर से साझा किए गए आंकड़ों में कहा गया कि एनडीएमसी ने राष्ट्रीय राजधानी में इस साल 29 अगस्त तक डेंगू के सात मामले दर्ज किए जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 131 मामले दर्ज किए गए थे।

सरकारी रिपोर्ट के मुताबकि, पिछले साल 29 अगस्त तक चिकनगुनिया का केवल एक मामला सामने आया था और इस साल इसका कोई मामला अब तक सामने नहीं आया। जबकि दिल्ली में साल 2023 में 29 अगस्त तक मलेरिया का एक मामला सामने आया। जबकि वर्ष 2024 यानी इस साल अब तक एक ही मामला दर्ज किया गया है।

NDMC Dengue report

एनडीएमसी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबकि, दिल्ली में डेंगू के अलवा जनित बीमारियों की बात करें तो पिछले वर्ष 29 अगस्त तक चिकनगुनिया का एक मामला दर्ज किया गया था, लेकिन इस वर्ष अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। इसी तरह, 29 अगस्त तक इस वर्ष और पिछले वर्ष दोनों में मलेरिया का एक मामला दर्ज किया गया था।

एनडीएमसी ने 1,679 नोटिस जारी किए हैं जहां मच्छरों के प्रजनन मिलने पर 104 चालान जारी किए गए हैं। एनडीएमसी के सदस्य कुलजीत सिंह चाहल ने कहा कि परिषद मलेरिया और डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए मच्छरों के प्रजनन की स्थिति की पहचान करने और उन्हें खत्म करने के लिए व्यापक प्रयास कर रही है।

चाहल ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण के लिए निगरानी और जागरूकता अभियानों के कारण, डेंगू के मामले काफी कम हो गए हैं। इस वर्ष, पिछले वर्ष 131 की तुलना में केवल सात डेंगू के मरीजों का पता चला है। इसके विपरीत, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने 237 मलेरिया के मामले, 578 डेंगू के मामले और 30 चिकनगुनिया के मामले दर्ज किए हैं।

एनडीएमसी क्षेत्र को 14 सर्किलों में विभाजित किया गया है जिसमें 15 मलेरिया रोधी साथी, 15 निगरानी कर्मी, 83 मलेरिया रोधी गैंगमेन और 29 मौसमी मलेरिया रोधी कर्मी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, मानसून के मौसम में, सिविल विभाग के 30 अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया जाता है। टीम नैप सैक स्प्रेयर, बैटरी स्प्रे मशीन, पल्स फॉगर्स और वाहन पर लगे फॉगिंग मशीन जैसे उपकरणों का उपयोग करती है।

कुल 15,735 संस्थान / सरकारी भवन, बगीचे, पार्क और 510,452 घरों का निरीक्षण क्षेत्र कर्मचारियों द्वारा किया गया है। उन्होंने मलेरिया परीक्षण के लिए 7,746 रक्त स्लाइड एकत्र किए और मच्छरों के प्रजनन के लिए 1,048,764 कंटेनरों की जांच की।

सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने निर्माण स्थलों और पुलिस स्टेशनों सहित क्षेत्र में 15 हॉट स्पॉट की पहचान की। इस साल शुक्रवार तक, उन्होंने मच्छरों से संबंधित 10,842 शिकायतें प्राप्त कीं, जिनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया गया।

वेक्टर जनित रोगों को नियंत्रित करने के लिए एंटी-लार्वा और एंटी-एडल्ट मच्छर उपायों को लागू किया गया है। क्षेत्र कर्मचारी मच्छरों के प्रजनन स्थलों का पता लगाने के लिए घरों, कार्यालयों, निर्माण स्थलों, होटलों, जल निकायों और नालियों का दौरा करते हैं। यदि प्रजनन पाया जाता है, तो उचित एंटी-लार्वा कार्रवाई की जाती है।

चाहल ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में, एनडीएमसी ने अधिक फॉगिंग मशीनें जोड़ी हैं और कर्मचारियों की तैनाती बढ़ाई है। क्षेत्र में मलेरिया और डेंगू को रोकने के लिए निवासी कल्याण संघों और बाजार कल्याण संघों के साथ नियमित बैठकें की जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+