सरकारी योजनाओं के प्रचार में सरकार ने खर्च किए 5245.3 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने सरकार द्वारा योजनाओं के प्रचार में खर्च की गई कुल राशि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2014 से दिसंबर 2018 तक सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार पर कुल 5248.73 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। एक सवाल के जवाब में राठौर ने कहा कि अलग-अलग विभाग और मंत्रालयों की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए इस राशि को खर्च किया गया है।

rajyavardhan

सरकार ने प्रचार पर खर्च की गई राशि की जानकारी देते हुए बताया कि प्रचार प्रसार में सर्वाधिक खर्च वर्ष 2017-18 में खर्च किया गया, इस वर्ष कुल 1313.57 करोड़ रुपए खर्च किया गया। जिसमे से 636.09 करोड़ रुपए प्रिंट माध्यम, 468.93 करोड़ इलेक्ट्रॉनिक माध्यम, 208.55 करोड़ रुपए आउटडोर पब्लिसिटी पर खर्च किए गए हैं।

वर्ष प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक आउटडोर कुल (करोड़ में)
2014-15 424.84 473.67 81.27 97978
2015-16 508.22 531.60 120.34 1160.16
2016-17 468.53 609.14 186.59 1264.26
2017-18 636.09 468.93 208.55 1313.57
2018-19
(7-12-18 तक)
244.32 229.25 54.39 527.96
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+