LAC पर चीन ने तैनात किए 5000 सैनिक, जवाब में भारत ने भेजीं सैन्य टुकड़ियां
नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच मीडिया में ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि, चीन ने पेनगॉन्ग लेक और गल्वान घाटी में 5000 हजार से अधिक सैनिकों की तैनाती कर दी है। साथ ही सड़क बनाने के लिए चीनी सेना अपने साथ बड़ी मशीनें लेकर आई है। चीन के इस कदम के बाद भारत ने भी इस इलाके में अपने सैनिकों की तादात बढ़ानी शुरू कर दी है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का जवाब देने के लिए भारतीय सैनिक मोर्चे पर डटे हुए हैं।

लद्दाख सहित अन्य क्षेत्रों में बढ़ाई ताकत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लद्दाख सेक्टर में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के नजदीक अलग-अलग स्थानों पर चीन ने 5000 सैनिकों को तैनात कर दिया है। भारत ने भी इसी अनुपात में यहां अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है। भारतीय सेना केवल लद्दाख में ही नहीं बल्कि उन जगहों पर भी अपनी उपस्थिति को मजबूत कर रही है जहां से चीनी सैनिकों द्वारा घुसपैठ करने की आशंका है। चीनी और भारतीय दोनों सेनाएं उन स्थानों पर हाई अलर्ट पर हैं, जहां तनाव और झड़पें हुई थीं।
Recommended Video

सैनिकों को हेलीकॉप्टरों के जरिए पहुंचाया जा रहा है
इन इलाकों में सामान्यता भारतीय पोस्ट KM120 पर सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस दोनों के 250 सैनिक होते हैं, क्योंकि काफिले वहां से गुजरते हैं। अब चीनी आक्रामकता का मुकाबला करने के लिए पोस्ट पर जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। अब दौलतबेग ओल्डी और इससे जुड़े इलाकों में भारतीय सेना के 81 और 114 ब्रिगेड चीनी सैनिकों को रोकने के लिए तैनात है। वायुसेना की मदद से यहां सैनिकों को हेलीकॉप्टरों के जरिए पहुंचाया जा रहा है।

चीनी सैनिक अपनी सड़क पर अभ्यास करते दिखे हैं
भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि वे अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की चीनी घुसपैठ की अनुमति नहीं देंगे और उन क्षेत्रों में गश्त को और भी मजबूत करेंगे। भारतीय सेना के सूत्रों ने कहा कि चीनी सैनिक और भारी गाड़ियां एलएसी के दोनों तरफ पैंगोंग त्सो झील और फिंगर एरिया में भारतीय क्षेत्र तक आ चुकी हैं। गल्वान घाटी में चीनी भारतीय पोस्ट KM120 से 10-15 किलोमीटर दूर तक आ गए हैं और टेंट गाड़ दिए हैं। यहां पर चीनी सैनिक अपनी सड़क पर अभ्यास करते दिखे हैं ।












Click it and Unblock the Notifications