तमिलनाडु में स्कूल खुलने के बाद से अभी तक 30 से अधिक छात्र और शिक्षक हुए कोरोना संक्रमित, रैंडम टेस्टिंग जारी

चेन्नई, सितंबर 07। देश के कई राज्यों में कोरोना महामारी की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद स्कूलों को खोल दिया गया है, लेकिन स्कूल खुलने के साथ ही छात्र और शिक्षकों में संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं। ताजा मामला तमिलनाडु से सामने आया है, जहां अभी तक 20 से अधिक छात्र और 10 से अधिक टीचर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। राज्य के अंदर 3 सितंबर से ही छात्रों और शिक्षकों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच मंगलवार को चेन्नई के एक प्राइवेट स्कूल में संक्रमण का ताजा मामला सामने आया।

school reopen

स्कूल के लगभग 120 छात्रों का किया गया कोरोना टेस्ट

दरअसल, प्राइवेट स्कूल का एक छात्र और उसके माता-पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद स्कूल के लगभग 120 छात्रों का कोविड टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। बताया जा रहा है कि ये छात्र और उसके माता-पिता ने बेंगलुरु का दौरा किया था। इस बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि अगर किसी स्कूल में छात्र या फिर टीचर में कोरोना संक्रमण पाया जाता है तो तुरंत उस स्कूल को सील कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इसके लिए स्कूलों में रैंडम टेस्टिंग की जा रही है।

राज्य में 1 सितंबर से खोला गया है स्कूलों को

Recommended Video

      Coronavirus India Update: पिछले 24 घंटे में 31,222 New COVID19 Cases, 290 मौतें | वनइंडिया हिंदी

      तमिलनाडु सरकार ने 1 सितंबर से राज्य में स्कूलों को फिर से खोला है। कई छात्रों के द्वारा ऑफलाइन कक्षाओं की मांग के बाद सरकार ने स्कूलों को फिर से खोला था। भले ही स्कूलों को खोलने से पहले स्कूल प्रशासन एहतियात के तौर पर सभी इंतजाम किए थे, लेकिन वो सभी उपाय धरे के धरे रह गए। स्कूलों को खोलने से पहले ये भी सुनिश्चित किया गया कि छात्रों और अन्य स्टाफ के सदस्यों को पूरी तरह से वैक्सीनेट किया जाएगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+