पाकिस्‍तान में पूर्व जज के नाम रजिस्‍टर्ड 2200 से ज्‍यादा कार

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां पूर्व जज सिकंदर हयात के नाम पर एक, दो, तीन नहीं बल्कि 2200 से ज्‍यादा कार रजिस्‍टर्ड मिली हैं। दूसरी ओर 82 वर्ष के हयात के वकील मियां जफर ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उनके क्‍लाइंट पूर्व जज सिकंदर हयात ने पूरी जिंदगी में सिर्फ एक ही कार खरीदी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर पूर्व जज के नाम पर 2200 से ज्‍यादा कार आखिर किसने रजिस्‍टर्ड कराई हैं।

घर आया चालान, तब जाकर खुला राज

घर आया चालान, तब जाकर खुला राज

पाकिस्‍तान के प्रतिष्ठित समाचार पत्र डॉन में छपी खबर के अनुसार, पूर्व जज के वकील ने अदालत को बताया कि पूर्व जज हयात के नाम पर कुल 2224 कार रजिस्‍टर्ड हैं। वकील ने बताया कि उनके क्‍लाइंट को इस बारे में पहली बार तब जानकारी मिली, जब उनके नाम एक चालान आया। कुछ दिन पहले जब एक कार का चालान उनके घर पहुंचा तो वह दंग रह गए। पूर्व जज को समझ नहीं आया कि आखिर उन्‍होंने यह कार कब खरीदी?

एक हफ्ते में सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट देगा विभाग

एक हफ्ते में सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट देगा विभाग

पूर्व जज हयात ने जब इस बारे में जानकारी जुटाई तो पंजाब एक्‍साइज एंड टैक्‍सेशन डिपार्टमेंट ने बताया कि उनके नाम पर पूरी 2224 कारें रजिस्‍टर्ड हैं। अब इस मामले पर पाकिस्‍तान के सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब एक्‍साइज डिपार्टमेंट के सचिव और निदेशक से कहा है कि वे इस मामले से जुड़ी एक विस्‍तृत रिपोर्ट तैयार करें। सुप्रीम कोर्ट ने रिपोर्ट दाखिर करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया है। पाकिस्‍तान में इस समय बेनामी संपत्ति को लेकर काफी चर्चा हो रही है। ऐसे में इस मामले में पूरे देश में सनसनी फैला दी है।

इतनी कारों के रजिस्‍ट्रेशन के बाद भी पूर्व जज से क्‍यों नहीं किया विभाग ने संपर्क

इतनी कारों के रजिस्‍ट्रेशन के बाद भी पूर्व जज से क्‍यों नहीं किया विभाग ने संपर्क

पूर्व जज हयात की ओर से कोर्ट में सफाई दी गई है कि उन्‍होंने सिर्फ एक कार खरीदी है। उनका दावा सच हो सकता है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर 2224 कार उनके नाम पर रजिस्‍टर्ड कैसे हो गईं। वो भी एक पूर्व जज के नाम पर। इतनी कारें रजिस्‍टर्ड होने के बाद भी पंजाब एक्‍साइज डिपार्टमेंट ने कभी उनस संपर्क क्‍यों नहीं किया। यह कैसे संभव है? और अगर फर्जी दस्‍तावेज जमा कराए गए तो काम किसने कराया? क्‍या डिपार्टमेंट बिना दस्‍तावेज जांचे परखे, कार रजिस्‍टर्ड करता गया। मामले में सवाल कई हैं, लेकिन जवाब अब तक किसी का भी सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+