नहीं बाज आ रहा है पाकिस्तान, 9 महीने में 2050 बार तोड़ा Ceasefire

नई दिल्ली। कश्मीर से आर्टिकल 370 के हटाए जाने से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है, वो लगातार भारत-विरोधी बयान दे रहा है और बार्डर पर सीजफायर का उल्लघंन कर रहा है, भारत में आतंकियों की घुसपैठ कराने के मकसद से पाकिस्तान लगातार भारतीय चौकियों को निशाना बना रहा है।

पाकिस्तान ने 9 महीने में 2050 बार तोड़ा सीजफायर

पाकिस्तान ने 9 महीने में 2050 बार तोड़ा सीजफायर

ताजा आंकड़ों की माने तो पाकिस्तान ने इस साल 2050 से भी ज्यादा बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है जिसमें 21 भारतीयों की मौत हुई है, हालांकि भारत ने भी पाकिस्तान की गोलीबारी के मुंहतोड़ जवाब दिया है।

 इमरान खान ने दिया विवादित बयान

इमरान खान ने दिया विवादित बयान

इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने लोगों को सही सलाह दी है कि उन्हें लाइन ऑफ कंट्रोल पार नहीं करनी चाहिए क्योंकि हमारी सेना तैयार है। अगर वो सीमापार कर यहां आते हैं तो वापस नहीं जा पाएंगे। इमरान खान ने मुजफ्फराबाद में शुक्रवार को बोलते हुए कहा था कि पाकिस्तान के लोगों से आग्रह किया था कि वह एलओसी की ओर तबतक मार्च न करें, जबतक वह उनसे नहीं पूछते।

राजनाथ सिंह ने सुनाई खरी-खरी

राजनाथ सिंह ने सुनाई खरी-खरी

इमरान खान की इस हरकत के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मानवाधिकार की दुहाई देने वाले पाकिस्तान को आईना दिखाया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में सिंधी समुदाय, सिक्ख समुदाय, बलूची समुदाय और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के साथ क्या हो रहा है यह बात आज दुनिया से छिपी नही है, जो पाकिस्तान यूएन कॉन्फ्रेंस में मानवाधिकारों के उल्लंघन की बात उठा रहा है वह स्वयं अपने देश के अंदर झांक कर देखे। राजनाथ सिंह ने सूरत में शहीद सैनिकों के परिवारों को सम्मान समारोह के कार्यक्रम के दौरान कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+