कोरोना का बढ़ा प्रकोप, ओडिशा में स्कूलों में ऑफलाइन उपस्थिति अनिवार्यता खत्म की गई
कोरोना का बढ़ा प्रकोप, ओडिशा में स्कूलों में ऑफलाइन उपस्थिति अनिवार्यता खत्म की गई
भुवनेश्वर, 09 मई: ओडिशा के एक जिले के दो हॉस्टल में एक साथ 64 बच्चों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद जन शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि स्कूलों में छात्रों के लिए ऑफ़लाइन उपस्थिति अनिवार्य नहीं है और यदि माता-पिता चाहें तो वे ऑनलाइन क्लॉस का विकल्प चुन सकते हैं।

ओडिशा राज्य शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण (ओएसईपीए) के एक अधिकारी ने कहा, "स्कूलों और छात्रों में उपस्थिति अनिवार्य नहीं है, जिनके माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल के लिए भेजने के इच्छुक नहीं हैं, फिर भी उनके पास ई-लर्निंग का विकल्प है।
अधिकारी ने यह भी कहा कि यदि कोई छात्र स्कूल जाकर कक्षा अटेंड नहीं कर सकते है, तो वह दीक्षा पोर्टल और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर उपलब्ध कराई गई ई-सामग्री का अध्ययन कर सकते हैं। ओएसईपीए के अधिकारियों ने कहा कि स्कूलों को कोविड सुरक्षा उपायों का पालन करने के लिए कहा गया है। परिसर में कोविड -19 संक्रमण के प्रकोप को रोकें।












Click it and Unblock the Notifications