नौसेना की बढ़ी ताकत, तिरुचिरापल्ली ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ने नेवी कौ सौंपी इसराइल की तकनीक से बनी 25 मशीन गन
चेन्नई, 17 जुलाई: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ने नेवी और इंडियन कोस्ट गार्ड 25 मशीन गन सौंपी हैं। ये मशीन गन 12.7 एमएम की हैं, इनमें से 15 भारतीय नौसेना और बाकी 10 गन भारतीय तटरक्षक बल को सौंपी गई हैं। ये मशीन गन इसराइल से मिली तकनीक से बनाई गई हैं।

क्या है इन मशीन गन की खासियत
बताया गया है कि ये काफी हैवी मशीन गन हैं। समुंद्र में बंदूकों को दूर से नियंत्रित और संचालित किया जा सकता है। इन बंदूकों में एक इनबिल्ट चार्ज-कपल्ड डिवाइस कैमरा, थर्मल इमेज और एक लेजर रेंज फाइंडर लैंस हैं जो रात में भी अपने लक्ष्य को तलाश सकता है और उसे निशाना बना सकता है। ओएफबी तिरुचिरापल्ली ने मोडर्न स्टेट ऑफ आर्ट एबेंसली और टेस्टिंग की सुविधा भी स्वदेशी निर्माण के लिए एसआरजी सिस्टम में रखी हैं।
Recommended Video

कई अहम हस्तियां रहीं मौजूद
शनिवार को बंदूकों को नौसेना को सौंपने के दौरान नौसेना आयुध के महानिदेशक केएससी अय्यर, आयुध कारखानों के महानिदेशक और ओएफबी के अध्यक्ष सीएस विश्वकर्मा भी इस दौरान उपस्थित थे। पिछले साल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आत्मानिर्भर भारत अभियान के हिस्से के रूप में वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन हथियारों को लॉन्च किया था।

इसराइल से ली है टेक्नॉलजी
एलबिट सिस्टम्स को 173 मिलियन डॉलर में ये कॉन्टेक्ट मिला था। इसरायली हथियार निर्माता एलबिट सिस्टम्स से टेक्नॉलजी ट्रांसफर समझौते के तहत ये बंदूकें बन रही हैं।इन बंदूकों के मिलने से नौसेना और इंडियन कोस्ट गार्ड की ताकत में इजाफा होगा।












Click it and Unblock the Notifications