अगले कुछ घंटों में इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, ओडिशा में Orange Alert, नदियां उफान पर
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले दो घंटे के दौरान हापुड़, बड़ौत, गुलौटी, सिकंदरबाद, खुर्जा, गाज़ियाबाद, खैर, फरुखनगर, कोसली, पानीपत, नोएडा और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है तो वहीं ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया और अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

ओडिशा में Orange Alert
मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के कई शहरों में नदियों में जल भरा के कारण नदियों में उफान आया हुआ है। जिसके वजह से कई इलाकों में बरसाती पानी भर गया है। जिला प्रशासन ने नदियों में आए उफान के बाद किनारों पर बसे लोगों को अलर्ट जारी कर दिया है और सभी को नदी कराए जाने से रोकने के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। स्थानीय लोगों को घर से निकालने की अपील की जा रही है।
गुजरात में अगले तीन दिन भारी बारिश होने की आशंका
तो वहीं गुजरात में अगले तीन दिन भारी बारिश होने की आशंका है तो वहीं तेलंगाना में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दिल्ली और एनसीआर में भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है, यहां भी अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है।

हल्की से मध्यम बारिश
आंध्र प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश हो सकती है तो वहीं जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों, शेष मध्य प्रदेश, आंतरिक महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
स्काईमेट ने भी दी वार्निंग
स्काईमेट ने ये भी कहा है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा का तटीय इलाका, गुजरात, कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और मध्यप्रदेश के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications