राज्यसभा में किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष का हंगामा, बुधवार तक के लिए स्थगित हुई कार्यवाही
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों को लेकर जारी किसान आंदोलन का असर आज (2 फरवरी) राज्यसभा के सत्र में भी देखने को मिला। कांग्रेस और अन्य विपक्षी राजनीतिक दलों ने मंगलवार को कृषि कानूनों को लेकर जारी विरोध के मुद्दे पर चर्चा के लिए जोर दिया। इसी क्रम में विपक्षी दलों ने एक दिन में तीन बार राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित करवाया। विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही को अब बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि सदन की शुरुआत में करीब 40 मिनट तक स्थगित करने के बाद भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा जिसके बाद कार्यवाही को बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
Recommended Video

गौरतलब है कि पिछले दो महीने से जारी किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों ने राज्यसभा में किसानों के मुद्दे पर चर्चा को लेकर नोटिस दिया था। हालांकि विपक्ष के मांग को सभापति एम वैंकैया नायडू ने खारिज करते हुए सदन की कार्यवाही की जारी रखा। सभापति ने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा बुधवार को की जाएगी। इसके बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद विपक्ष के नेता लौटे और सदन में किसानों के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। मंगलवार को विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही को तीन बार स्थगित करना पड़ा।
बता दें कि राज्यसभा के बजट सत्र में आज (2 फरवरी) महापत्तन प्राधिकरण विधेयक 2020 (Major Port Authorities Bill, 2020), मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (संशोधन) बिल, 2020 (Medical Termination of Pregnancy (Amendment) Bill, 2020) और नेशनल कमीशन फॉर एलाइड एंड हेल्थ केयर प्रोफेशनल बिल, 2020 पेश किया जाना था। सदन की कार्यवाही शुरू होने के 40 मिनट बाद ही विपक्ष ने किसान मुद्दे पर चर्चा को लेकर हंगामा शुरू कर दिया, इसके बाद सुबह 11:30 बजे तक फिर सदन को स्थगित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: Budget Session Live: राज्यसभा में कृषि कानूनों पर विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही कल सुबह तक के लिए स्थगित












Click it and Unblock the Notifications