नीतीश की कोशिशों को झटका, नवीन पटनायक बोले 2024 में अकेले चुनाव लड़ेगी BJD,देखिए VIDEO
2024 में भाजपा विरोधी गठबंधन तैयार करने की नीतीश कुमार की मुहिम को झटका लगा है। नवीन पटनायक ने कह दिया है कि उनकी बीजेडी अकेले चुनाव लड़ेगी।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को कहा है कि अगले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी बीजू जनता दल अकेले चुनाव लड़ेगी, जैसा हमेशा लड़ती रही है। नवीन पटनायक की यह प्रतिक्रिया हाल ही में उनसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद आई है, जो इसके लिए विपक्षी एकता की मुहिम में निकले हुए हैं।

पीएम मोदी से मिले नवीन पटनायक
नवीन पटनायक ओडिशा में विकास से जुड़े मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए दिल्ली आए हुए हैं और उसी मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से ये बातें कही हैं। उन्होंने जदयू सुप्रीमो के भुवनेश्वर यात्रा को 'शिष्टाचार मुलाकात' बताया है और अपनी पार्टी की बीजेपी और कांग्रेस दोनों से बराबर दूरी रखने की बात फिर से दोहराई है।

विपक्ष और बीजेपी दोनों से दूरी बनाकर चलती है बीजेडी
नवीन पटनायक 2000 से ओडिशा की सत्ता में हैं और उनकी बीजेपी देश की उन चुनिंदा दलों में से है, जो विपक्ष और केंद्र में सत्ताधारी बीजेपी के बीच के झगड़ों में तटस्ठ की भूमिका निभाती रही है। कई अहम राष्ट्रीय मसलों पर संसद में बीजेडी ने बीजेपी सरकार का समर्थन भी किया है।
ओडिशा के विकास के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मुलाकात
पटनायक ने कहा कि प्रधानमंत्री से उनकी मुलाकात राज्य से जुड़े मसलों को लेकर हुई है। यह बैठक करीब 20-25 मिनट चली है, जिसमें उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से जुड़े विषयों पर बात की है। इनमें निर्माणाधीन श्री जगन्नाथ एयरपोर्ट, अनिर्मित नेशनल हाइवे और ग्राम पंचायतों में बैंक के ब्रांच खोले जाने से संबंधित चर्चा हुई है।

Recommended Video
नीतीश की कोशिशों को दिया झटका
जब उनसे मीडिया ने सीधा सवाल नीतीश कुमार के साथ मुलाकात को लेकर किया और 'तीसरे मोर्चे' की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'नहीं, जहां तक मेरा संबंध है तो नहीं, अभी नहीं।'
अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेडी
उनसे पूछा गया कि क्या बीजेडी अगला चुनाव अकेले लड़ेगी, तो उन्होंने कहा कि 'हमेशा से ऐसा ही रहा है...' ओडिशा के मुख्यमंत्री शुक्रवार तक दिल्ली में रहेंगे, लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि इस दौरान उनके किसी भी दूसरे नेता से मुलाकात की कोई योजना नहीं है।

'नीतीश ने की शिष्टाचार मुलाकात'
नीतीश उनसे मंगलवार को ही भुवनेश्वर जाकर मिल आए थे। इस मुलाकात के बारे में पटनाटक बोले, 'यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी, वह आए। यह अच्छा रहा।' मंगलवार की मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने दावा किया था कि जदयू और बीजेपी के बीच 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कोई भी राजनीतिक गठबंधन पर चर्चा नहीं हुई।

मुंबई में गुरुवार को उद्धव और पवार से मिले नीतीश
दरअसल, नीतीश कुमार अभी भी विपक्षी एकता की अपनी मुहिम में जी-जान से जुटे हुए हैं। गुरुवार को मुंबई में उन्होंने बहुत भाग-दौड़ की है। उनके साथ बिहार में उनके डिप्टी और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव भी पहुंचे हुए और महाविकास अघाड़ी के नेताओं से बारी-बारी से मुलाकात की है।

नीतीश-तेजस्वी पहले शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे से जाकर मिले। फिर एनसीपी सुप्रीमो और उनकी पार्टी के नेताओं के साथ भी चर्चा की है। (इनपुट-पीटीआई)
#WATCH | Delhi: There is no possibility of a Third front as far as I am concerned: Odisha CM Naveen Patnaik after his meeting with PM Narendra Modi pic.twitter.com/dRr1fxsiYm
— ANI (@ANI) May 11, 2023












Click it and Unblock the Notifications