Opposition Meeting: 'अच्छी शुरुआत,आधा काम पूरा', बेंगलुरु में पहले दिन की बैठक के बाद बोले खड़गे
Opposition Party Meeting: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में विपक्षी दलों के पहले दिन की बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक के बाद अब नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बैठक का उद्देश्य बताते हुए कहा कि आधा काम पूरा हो गया है।
क्या कहा खड़गे ने?
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट करते हुए कहा कि बैठक की अच्छी शुरुआत हुई है। आधा काम पूरा हो गया है। उन्होंने बैठक का उद्देश्य बताते हुए कहा कि हम ऐसा भारत चाहते हैं जो न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के संवैधानिक सिद्धांतों द्वारा शासित हो। हम ऐसा भारत चाहते हैं जो सबसे कमजोर व्यक्ति को आशा और विश्वास दे। बता दें कि बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरी बैठक बुलाई गई है। 2024 में बीजेपी को घेरने के लिए दो दिनों तक मंथन होगा।

यहां देखिए बैठक की शानदार तस्वीरें
जयराम रमेश ने बीजेपी पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि NDA पिछले कई वर्षों से सिर्फ दिखावा बनकर रह गया था, अब उसे पुनर्जीवित करने की कोशिश की जा रही है। यह 26 विपक्षी दलों के एक साथ आने का सीधा प्रभाव है। 23 जून को पटना में सफल बैठक हुई थी। बेंगलुरु में बैठक में और अधिक दल भाग ले रहे हैं। इससे घबराकर भाजपा एनडीए को मजबूत करने का कोशिश कर रही है।
NDA की बैठक राष्ट्रीय आपदा गठबंधन की बैठक: बीके हरिप्रसाद
बेंगलुरु में विपक्षी नेताओं की डिनर मीटिंग को लेकर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा कि बैठक एक अच्छे संकेत के साथ शुरू हुई और यह 2024 में बीजेपी का अंत होगा। कल दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय आपदा गठबंधन होगा।
18 जुलाई यानी कल होगी विपक्षी दलों के दूसरे दिन की बैठक
बेंगलुरु में 18 जुलाई को विपक्षी दलों के दूसरे दिन की बैठक होगी। इस बैठक में भी सभी 26 दलों के नेता मौजूद रहेंगे। कल की बैठक में कोई निर्णायक फैसला निकलकर सामने आ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications