Opposition party Meet: जेपी नड्डा ने कहा, 'आज बाला साहेब सोचते होंगे, उनके बेटे ने ही उनकी दुकान बंद कर दी' है
शिवसेना पार्टी के फाउंडर वा पूर्व प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के एक बयान की भाजपा ने याद दिलाई है। उन्होंने कहा कि ऐसे में उद्धव ठाकरे ने अब खुद अपने पिता की दुकान बंद कर दी।
JP Nadda on opposition party Meet: विपक्षी दलों की बैठक को लेकर भाजपा ने बड़ा हमला बोला है। महाबैठक में शामिल होने पटना पहुंचे उद्धव ठाकरे को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि आज बालासाहेब ठाकरे के बेटे ने उनकी ही दुकान बंद कर डाली। वहीं नड्डा ने पार्टी में शामिल हो हो रहे कांग्रेस, जदयू और आरजेडी समेत अन्य दलों के नेताओं को भी निशाने पर लिया।
ओडिशा में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस, जदयू, आरजेडी और शिवसेना को आड़े हाथों लिया। नड्डा ने कहा कि भी-अभी पता चला कि उद्धव ठाकरे पटना की धरती पर उतरे हैं, जिनके पिता बालासाहेब ठाकरे हिंदू हृदय सम्राट कहे जाते थे। उन्होंने कहा था कि मैं शिवसेना को कांग्रेस नहीं बनने दूंगा। लेकिन अगर कभी ऐसी स्थिति आई तो कि मुझे कांग्रेस से हाथ मिलाना पड़ा तो मैं अपनी दुकान बंद कर दूंगा।

बालासाहेब के पूर्व में दिए इस बयान को लेकर जेपी नड्डा ने पटना की महाबैठक में शामिल होने पहुंचे उद्धव ठाकरे पर आरोप लगाए। नड्डा ने कहा, "आज बाला साहेब ठाकरे सोचते होंगे किसी और ने नहीं उनके बेटे ने ही उनकी दुकान बंद कर दी है।"
Recommended Video
बिहार की राजधानी पटना में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर विपक्षी दलों की अहम बैठक हो रही है। इस महाबैठक में कई विपक्षी दल शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस समेत 15 से अधिक दल इस बैठक का हिस्सा हैं। बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती भी शामिल हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications