'कुछ भी हो सकता है..हवा निकल सकती है..', सांसदों को शांत कराने के लिए ऐसा क्यों बोले राज्य सभा सभापति, VIDEO
विपक्ष अडानी मामले पर जेपीसी की मांग कर रहा था। इसको लेकर सदन में काफी हंगामा हो रहा था। सांसदों को शांत कराने के लिए सभापति ने पूरी कोशिश की।

Rajya Sabha Chairman Jagdeep Dhankhad: अडानी मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है। जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) की मांग को लेकर विपक्ष मंगलवार को सदन में नारेबाजी कर रहा था। राज्य सभा सभापति जगदीप धनखड़ ने सदस्यों को शांत कराने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ भी मुमकिन हो सकता है, कुछ भी हवा निकल सकती है.. आप अपनी कुर्सी पर बैठिए और मेरे निर्णय का इंतजार करिए।
बता दें कि जगदीप धनखड़ का बयान 'हवा निकल सकती है' यह सीधा-साधा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज था। राहुल गांधी ने अपनी प्रेस मीट में एक पत्रकार के सवाल से भड़क गए थे। उनसे पूछा गया कि बीजेपी उनके 2019 के बयानों के कारण उनपर ओबीसी विरोधी होने का आरोप लगा रही है। जिसके लिए सूरत की अदालत ने उन्हें दोषी ठहराते हुए लोकसभा से निलंबित कर दिया।
पत्रकार के इस सवाल पर राहुल गांधी सीघा भड़क गए। उन्होंने कहा कि आप बीजेपी के लिए क्यों काम करते हैं। अगर आप ये बताइए कि आप बीजेपी के लिए काम करते हैं तो मैं जवाब भी उसी तरह से दूंगा। जैसे मैं बीजेपी को देता हूं, आप पत्रकार होने का ढोंग ना करें। वहीं इस पर राहुल गांधी ने कहा कि बुलबुला फट गया, हवा निकल गई। इसी 'हवा निकल गई' को सभापति जगदीप धनखड़ ने रिलेट किया है।
Recommended Video

वहीं, इस मामले में मुंबई प्रेस क्लब ने राहुल गांधी से सॉरी कहने को कहा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सार्वजनिक रूप से पत्रकार का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि पत्रकार का काम सवाल पूछने का है। साथ ही नेताओं का भी कर्तव्य है कि उनके सवाल का जवाब दें। उन्होंने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गरिमा और मर्यादा के साथ सवाल पूछे जाते हैं और उसके जवाब दिए जाते हैं, लेकिन देश की सबसे पुरानी पार्टी के नेता राहुल गांधी ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की मर्यादा को बनाए रखने में विफल रहे।
यह भी पढ़ें- राज्यसभा के 12 सांसदों के खिलाफ हो सकती है बड़ी कार्रवाई, जगदीप धनखड़ ने जांच के लिए भेजे गए नाम












Click it and Unblock the Notifications