महाराष्ट्र में सरकार गठन के विरोध में विपक्ष का प्रदर्शन, संयुक्त सत्र का किया बायकॉट
नई दिल्ली। संविधान दिवस के मौके पर विपक्षी पार्टियों ने महाराष्ट्र में सरकार के गठन का विरोध किया है। इसके लिए विपक्ष संसद में ना केवल विरोध प्रदर्शन कर रहा है बल्कि संसद के संयुक्त सत्र का भी बायकॉट किया है। महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार के गठन का विरोध करते हुए विपक्ष संसद परिसर में आंबेडकर की प्रतिमा के आगे खडे़ होकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, एके एंथनी और अन्य शामिल हैं। इन सभी ने संयुक्त सत्र का बायकॉट किया है।
कांग्रेस से लोकसभा सांसद शशि थरूर का कहना है, 'आज हम एक ऐसी सरकार का विरोध कर रहे हैं जो एक ओर संविधान का उल्लंघन कर रही है और दूसरी ओर इसका जश्न मना रही है।' संविधान दिवस के मौके पर मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंग संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। जिसका विपक्ष ने बायकॉट किया है।












Click it and Unblock the Notifications