वाराणसी में PM मोदी को चुनौती देने के लिए 'INDIA' का मेगा प्लान, राजनीतिक सुपरस्टारों की लिस्ट करेंगे जारी

विपक्षी गठबंधन (India Alliance) ने पीएम मोदी को वाराणसी में चुनौती देने के लिए बड़ी योजना बनाई है। एनडीटीवी के मुताबिक, वाराणसी में पीएम मोदी को मात देने के लिए विपक्षी गुट पॉलिटिकल सुपरस्टारों की एक सूची पर विचार कर रहा है।

बता दें कि वाराणसी बीजेपी का गढ़ रहा है। 1991 से (2004 को छोड़कर) हर चुनाव में बीजेपी की जीत हुई है। पीएम मोदी यहां से 2014 और 2019 यहां से चुनकर लोकसभा पहुंचे। वहीं, इससे पहले 1952 से एक दशक तक कांग्रेस का काशी नगरी वाराणसी पर कब्जा रहा। लेकिन बाद में यह सीट कांग्रेस के हाथ से निकल गई। अब बीजेपी के पाले में हैं।

वाराणसी में PM मोदी को चुनौती देने के लिए INDIA का प्लान

पीएम मोदी को चुनौती देने के लिए अब तक दो नाम प्रस्तावित किए गए हैं। पहला नाम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दूसरा नाम कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का है। हालांकि, नीतीश कुमार ने खुद पीएम पद के दावेदार का खंडन किया है।

वहीं, इंडिया ब्लॉक की बैठक में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को संभावित पीएम उम्मीदवार के रूप में पेश किया गया था। नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद चले गए। हालांकि, खड़गे ने इसे खारिज कर दिया और जोर देकर कहा कि वह पहले चुनाव जीतने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

इस बीच, प्रियंका गांधी वाड्रा ने कभी चुनाव नहीं लड़ा। ऐसी अटकलें थीं कि वह 2019 में प्रियंका गांधी वाड्रा पीएम के सामने चुनाव लड़ेंगी। लेकिन कांग्रेस ने अजय राय को मैदान में उतारा था।

हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी, तो उन्होंने कहा था क्यों नहीं। इस बार भी अनुमान है कि पीएम मोदी के सामने प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी।

शिवसेना (ठाकरे गुट) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि अगर उनके सहयोगी ऐसा करेंगे तो वह जीतेंगे। वहीं, इंडिया गठबंधन के लिए तीसरा विकल्प आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल हो सकते हैं। वे 2014 में वाराणसी में प्रधानमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+