छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस-भाजपा के बीच होगी कांटे की टक्‍कर

Rally
रायपुर। अगर आप यह सोच रहे हैं कि देश भर में घूम-घूम कर रैलियां कर रहे नरेंद्र मोदी का इफेक्ट हर राज्य में दिखाई देने लगा है, तो हो सकता है आप गलत हों, क्योंकि छत्तीसगढ़ में मोदी इफेक्ट बढ़ने के बजाये कम होता दिखाई दे रहा है, क्योंकि वहां की जनता वर्तमान भाजपा सरकार से संतुष्ट नहीं है। यही कारणर है कि आने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है।

सीवोटर और टाइम्स नाउ के ओपिनियन पोल के अनुसार छत्तीसगढ़ की कुल 90 सीटों में से भाजपा को 46 सीटें मिलने की संभावना है, यानी आधी से सिर्फ एक ज्यादा। वहीं कांग्रेस को 41 सीटें मिल सकती हैं, यानी सिर्फ पांच कम। ऐसे में अगर राजनीतिक समीकरण बिगड़े तो भाजपा को जबर्दस्त पटखनी मिल सकती है, वहीं कांग्रेस के खाते में एक और राज्य जुड़ सकता है। यह सब निर्भर करेगा कि जनता वर्तमन मुख्यमंत्री रमण सिंह के शासन से कितने खुश हैं।

उधर एक और ओपिनियन पोल जी टीवी सी-फोन ने भी कुछ ऐसा ही आंकलन किया है। इस ओपिनियन पोल के अनुसार भाजपा और कांग्रेस को 41 से 46 के बीच सीटें मिल सकती हैं। वहीं बसपा एक या दो सीटों पर कब्जा जमाने में कामयाब हो सकती है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होने हैं पहला 11 नवम्बर को और दूसरा 19 नवम्बर को।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+