दिल्ली में त्रिशंकु विधानसभा, भाजपा नंबर वन पार्टी: ओपेनियन पोल
इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि कांग्रेस को दिल्ली विधानसभ चुनावों में 25 सीटें, आम आदमी पार्टी (आप) को 10 सीटें और भाजपा को 32 सीटें मिलने की संभावना है। सर्वे की माने तों भाजपा के हर्षवर्धन ही मुख्यमंत्री की लड़ाई में नंबर वन रहेंगे जबकि इस क्रम में केजरीवाल दूसरे स्थान पर हैं।
सर्वेक्षण में हालांकि यह भी कहा गया है कि 15 से 20 सीटों पर चूंकि जीत का अंतर काफी कम हो सकता है, इसलिए ये सीटें अंतिम परिणाम को बदल सकती हैं।
सर्वेक्षण में कहा गया है कि महंगाई सबसे बड़ा कारण है, जिसकी वजह से कांग्रेस को नाकामी का मुंह देखना पड़ेगा। सर्वेक्षण में यह भी कहा गया है कि पिछले 15 वर्षो में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित द्वारा कराए गए कार्य भी राज्य के नागरिकों की निगाह में हैं। सर्वेक्षण में शामिल 81 फीसदी प्रतिभागियों ने कहा कि आगामी चुनाव में सब्जियों के अत्यधिक बढ़े हुए दाम निर्णायक कारण साबित होंगे।
सर्वेक्षण में शामिल 47 फीसदी प्रतिभागियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस चूंकि वीआईपी हस्तियों की सुरक्षा में लगी हुई है, इसलिए राज्य में अपराध में वृद्धि हुई है, जबकि 40 फीसदी प्रतिभागियों का मानना है कि राज्य में अपराध बढ़ने के पीछे लोगों में कानून के भय का न होना है। इस जनमत सर्वेक्षण में 6,340 प्रतिभागियों को शामिल किया गया।













Click it and Unblock the Notifications