इकॉनोमिक्स टाइम्स सर्वे: भारी मतों से शीला का पत्ता साफ करेंगे केजरीवाल

नई दिल्ली। भले ही दिल्ली विधानसभा चुनावों के चंद रोज पहले अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल का झगड़ा लोगों के सामने प्रकट हुआ हो और एक खबरिया चैनल के स्टिंग ऑप्रेशन की वजह से 'आप' पार्टी के नेताओं पर धन उगाही का आरोप लगा हो लेकिन चुनावी विश्लेषण तो कुछ औऱ ही कहानी बयां करते हैं। इकॉनोमिक्स टाइम्स सर्वे के मुताबिक तो इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में 'आप' पार्टी के संयोजक अरंविद केजरीवाल विधानसभा चुनावों में निर्णायक का रोल अदा करेंगे।

इकॉनोमिक्स टाइम्स के सर्वे की माने तो इस बार के चुनाव में प्रतिष्ठित नई दिल्ली विधानसभा सीट से केजरीवाल, मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को बुरी तरह से पटखनी देने वाले हैं। सर्वे में कहा गया है कि केजरीवाल भारी अंतर से शीला दीक्षित को हरायेंगे।

केजरीवाल युवाओं में सबसे ज्यादा लोकप्रिय चेहरा हैं इसलिए उन्हें चालीस प्रतिशत से ज्यादा वोट मिेलेंगे जिसकी वजह से वह भारी अंतर से शीला दीक्षित को हरा पायेंगे। यही नहीं सर्वे में कहा गया है कि शीला दीक्षित अपने विधानसभा क्षेत्र में तीसरे नंबर पर होंगी। दूसरी पोजिशन बीजेपी के उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता रहेंगे।

मालूम हो कि इकॉनोमिक्स टाइम्स का यह सर्वे नई दिल्ली विधानसभा सीट के 1201 रजिस्टर्ड वोटरों की राय पर आधारित है, सर्वे 22 से 24 नवंबर के बीच कराया गया है, जिनमें सभी 188 मतदान केंद्रों के वोटरों को शामिल किया गया है।

अगर सर्वे वाली बात सही साबित होती है तो शीला दीक्षित की हार लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए घातक होगी क्योंकि दिल्ली में हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है ऐेसे में दिल्ली की सत्ता से कांग्रेस का बेदखल होना उसके लिए लोकसभा चुनावों में जीतना मुश्किल कर सकते हैं।

इस बारे में आपकी क्या राय है? अपनी राय नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+