Survey: घाटी में PDP तो झारखंड में BJP का खिलेगा कमल
नयी दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पार्टियां ताबड़तोड़ रैलियां कर लोगों का जनमत संग्रह करने में जुट गई है। झारखंड और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले एबीपी न्यूज और नेल्सन ने ओपिनियन पोल जारी किया है। इस पोल के मुताबिक जम्मू कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व में पीडीपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है।

सर्वे में जहां जम्मू में पीडीपी को सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर दिखाया गया है तो वहीं इंडिया टीवी-सी वोटर के पोल सर्वे के मुताबिक झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर सकती है, हलांकि भाजपा को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।
जम्मू कश्मीर में पीडीपी नबंर 1 की पार्टी बनती दिखाई दे रही है तो भाजपा दूसरे नंबर पर। पोल सर्वे के मुताबिक 87 विधानसभा सीट वाली जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के बाद पीडीपी को 28-34 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को 24-30 सीटें हासिल हो सकती है।
अगर बात करें 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा की तो यहां चुनाव के बाद भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर ऊभर सकती है। उसके खाते में 30-36 सीटें आ सकती है, जो बहुमत से कम है। वहीं दूसरे नबंर पर जेएमएम को 15-21 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं झारखंड विकास मोर्चा को 4-10 सीटें, कांग्रेस को 9-15 और अन्य के खाते में 8-14 सीटें आ सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications