Mega Opinion Poll: अगले प्रधानमंत्री के रूप में 59% के लिए मोदी सबसे सक्षम, राहुल या ममता, दूसरे नंबर पर कौन?
Opinion Poll 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों से ठीक पहले एक मेगा ओपिनियन पोल किया गया है, जिसमें लोकप्रियता के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तमाम विरोधियों को जोड़कर भी उनपर काफी भारी पड़े हैं। इस सर्वे में देश की 518 लोकसभा सीटों को शामिल किया गया है।
न्यूज18 मेगा ओपनियन पोल के मुताबिक पीएम मोदी को 59% लोगों ने 'सबसे सक्षम अगला प्रधानमंत्री' माना है। इस पोल का सवाल था- अगले प्रधानमंत्री के रूप में सबसे सक्षम कौन है?

518 लोकसभा सीटों पर हुआ सर्वे
इस सर्वे के आंकड़े देश के 21 बड़े राज्यों की 518 लोकसभा सीटों पर लोगों से सवाल पूछकर जवाब जुटाए गए हैं। इस सर्वे का नतीजा 1,18,616 लोगों से पूछे गए सवाल पर आधारित है। इस तरह से सर्वे के लिए यह बहुत बड़ा सैंपल माना जा रहा है।
अन्य नेता पीएम मोदी से काफी दूर-सर्वे
59% उत्तरदाताओं की राय पीएम मोदी के पक्ष में जाने का मतलब है कि वह जनता का विश्वास जीतने में सफल रहे हैं। उनके बाद तीन नेताओं के नाम शामिल हैं, जिनके बीच में नंबर-2 की रेस नजर आती है, लेकिन वे पीएम मोदी की तुलना में बहुत ही दूर नजर आ रहे हैं।
21% लोगों की पसंद के साथ दूसरे नंबर पर राहुल गांधी-सर्वे
प्रधानमंत्री मोदी के बाद 21% लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पक्ष मे अपनी राय दी है। वहीं तृणमूल सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल दोनों 9% लोगों के समर्थन के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे हैं।
देश के सबसे बड़े सर्वेक्षेणों में शामिल
12 फरवरी से लेकर 1 मार्च, 2024 के बीच हुए इस सर्वे में देश की 95% लोकसभा सीटों को कवर किया गया है, जिसकी वजह से इसे देश के सबसे बड़े सर्वेक्षणों में से एक बताया जा रहा है। लोकसभा चुनावों से पहले यह देशभर के मतदाताओं की भावनाओं की एक झलक प्रकट कर रहा है।
बहुत है वैज्ञानिक आधार पर हुआ सर्वे-रिपोर्ट
इस सर्वेक्षण के लिए फील्डवर्क के समय क्वालिटी कंट्रोल का सख्ती से पालन किया गया है। इसे 10 अलग-अलग फील्डवर्क एजेंसियों के प्रशिक्षित सर्वेक्षणकर्ताओं ने अंजाम दिया है। फील्ड में जाने से पहले टीम को सैंपलिंग और प्रश्नावली को लेकर पूरी विस्तार से जानकारी दी गई थी।
यही नहीं गुणवत्ता की जांच के लिए सीनियर्स की टीम ने ऑन-द-स्पॉट तहकीकात की और प्रामाणिकता की पुष्टि के लिए प्रत्येक इंटरव्यू को जियो-टैग किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications