ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में 'हल्दी घाटी' व 'ट्रॉपेक्स' का हाथ, क्या हैं ये दोनों, जिनसे बनी धांसू प्लानिंग
Operation Sindoor Success Story: भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के पीछे 'हल्दी घाटी' और 'ट्रॉपेक्स' जैसे सैन्य अभ्यासों की बड़ी भूमिका रही। अब, 10 दिन बाद पूरी कहानी सामने आई है, जिससे पता चला है कि भारत ने आतंक के आकाओं को मिटाने के लिए इतनी कम समय में जबरदस्त योजना कैसे बना ली थी और कैसे पाकिस्तान को महज चार दिन में घुटनों पर ला दिया गया था?
दरअसल, 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के अगले ही दिन 'ऑपरेशन सिंदूर' की पटकथा तैयार हो चुकी थी। पहले इसे 12 मई 2025, बुद्ध पूर्णिमा के दिन अंजाम देने की योजना थी, लेकिन ज़बरदस्त तैयारी के चलते इसे 6-7 मई की रात करीब डेढ़ बजे ही शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर में भारत का रोज़ाना खर्च कितना था? पाकिस्तान को सबक सिखाने की कीमत चौंकाने वाली!
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पहली बार थल, जल और वायु-तीनों सेनाओं का एक साथ उपयोग करते हुए पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। और महज चार दिन में पाकिस्तान को सीज़फायर की गुहार लगाने पर मजबूर कर दिया गया।
Operation Sindoor Inside Story: तीनों सेनाओं की तैयारी ने बनाई नींव
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारत ने तेज़ और समन्वित सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसमें 'हल्दी घाटी' और 'ट्रॉपेक्स' जैसे अभ्यासों ने अहम भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर में भारत के कुल कितने फौजी शहीद हुए? किसी की जल्द होने वाली थी शादी, कोई था इकलौता बेटा
18 से 21 अप्रैल 2025 के बीच 'हल्दी घाटी' नामक युद्धाभ्यास का आयोजन किया गया था, जिसका उद्देश्य तीनों सेनाओं के बीच निर्बाध संचार सुनिश्चित करना था। इसी दौरान अरब सागर में नौसेना का प्रमुख थिएटर स्तर का युद्धाभ्यास 'ट्रॉपेक्स' भी जारी था, जिसमें लगभग सभी प्रमुख युद्धपोत शामिल थे।
How Operation Sindoor was planned: पहलगाम हमला और तत्काल प्रतिक्रिया
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई। इसके तुरंत बाद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के नेतृत्व में डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स ने 'हल्दी घाटी' और 'ट्रॉपेक्स' से मिले अनुभवों को तुरंत लागू किया। तीनों सेनाओं के बीच एकीकृत संचार प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया, जिससे ऑपरेशन की तैयारी को नई गति मिली।
Operation Sindoor Result: हमले से पहले पूरी तैयारी
7 मई 2025 की रात डेढ बजे जब ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए, उससे पहले का समय पूरी तरह तीनों सेनाओं के नेटवर्क को एकीकृत करने और उन्हें सशक्त बनाने में लगाया गया। साथ ही भारत-पाकिस्तान सीमा पर अग्रिम क्षेत्रों में संयुक्त एयर डिफेंस सेंटर भी स्थापित किए गए, जहां तीनों सेनाओं की एयर डिफेंस और कमांड-एंड-कंट्रोल प्रणालियों को एकीकृत किया गया।
How Operation Sindoor was successful: पाकिस्तान के हमले विफल, S-400 रहा प्रभावी
इन तैयारियों की वजह से पाकिस्तान द्वारा 7, 8 और 9 मई को किए गए ड्रोन हमलों का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया गया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिन्हें भारत की एयर डिफेंस प्रणाली S-400 ने हवा में ही निष्क्रिय कर दिया। एकीकृत संचार व्यवस्था के चलते दिल्ली मुख्यालय में बैठे कमांडरों को मैदान की स्थिति की रीयल-टाइम जानकारी मिलती रही, जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज़ और सटीक रही।












Click it and Unblock the Notifications