भारत-पाक तनाव के बीच MEA-MOD की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस, ऑपरेशन सिंदूर पर बड़े अपडेट्स!
Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण हालात के बीच आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। लगातार सीमा पर बढ़ती गतिविधियों और सैन्य हलचलों के बीच भारत सरकार की ओर से एक बड़ी घोषणा होने की गई। आज सुबह 10:50 के लगभग विदेश मंत्रालय (MEA) और रक्षा मंत्रालय (MOD) की ओर से संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।
प्रेस ब्रीफिंग को दीपक मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने होस्ट किया। इस दौरान 'ऑपरेशन सिंदूर' पर अहम जानकारी दी गई। यह ऑपरेशन हाल ही में पाकिस्तान की ओर से की गई उकसावे वाली कार्रवाईयों के जवाब में शुरू किया गया है।

'पाकिस्तान की कार्रवाइयां उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली'
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "मैंने पहले भी कई मौकों पर कहा है कि पाकिस्तान की कार्रवाइयां उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली हैं। जवाब में भारत ने पाकिस्तान की ओर से की गई इन उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाइयों का जिम्मेदाराना और संतुलित तरीके से बचाव किया है और प्रतिक्रिया दी है। आज सुबह इस उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाई को दोहराया।"
'पाकिस्तान ने रात 1:40 बजे किया हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल'
कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, "पाकिस्तानी सेना पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले कर रही है; उसने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया है... भारत ने कई खतरों को नाकाम कर दिया, लेकिन पाकिस्तान ने 26 से अधिक स्थानों पर हवाई मार्ग से घुसपैठ करने की कोशिश की, और उन्होंने उधमपुर, भुज, पठानकोट, बठिंडा में वायुसेना के ठिकानों पर हमारे उपकरणों और कर्मियों को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने पंजाब के वायुसेना बेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं और स्कूलों पर भी हमला किया..."
'पाकिस्तान के सभी दावे बेबुनियाद'
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि पाकिस्तान जो भारतीय एयरबेस को तबाह करने के दावे कर रहा है वो पूरी तरह बेबुनियाद है। उन्होंने पंजाब के एयरबेस की तस्वीरें भी दिखाई जिनपर टाइम स्टाम्प लगे हुए थे और जिससे ये पता चल रहा था कि ये तस्वीरें आज सुबह ली गई हैं। इन सभी तस्वीरों में भारतीय एयरबेस बिलकुल सही सलामत थे और रनवे को भी किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा था।
ऑपरेशन सिंदूर पर अहम अपडेट
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑपरेशन सिंदूर के उद्देश्यों, अब तक की प्रगति और इसके असर के बारे में बताया गया। यह ऑपरेशन भारत द्वारा पाकिस्तान की उकसावे वाली कार्रवाईयों के जवाब में शुरू किया गया है। सेना, नौसेना और वायुसेना की संयुक्त कार्रवाई से दुश्मन को जवाब देने और भारतीय सीमाओं को सुरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।
ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी अन्य खबरें












Click it and Unblock the Notifications