सूडान: 'ऑपरेशन संकट मोचन' के लिए वीके सिंह रवाना, एयरलिफ्ट होंगे 600 भारतीय
नई दिल्ली। वीके सिंह की अगुवाई में 'ऑपरेशन संकट मोचन' शुरू हो गया है। इंडिया ने आज सुबह युद्ध प्रभावित दक्षिण सूडान के शहर जूबा के लिए दो सी-17 सैन्य परिवहन विमान भेज दिए हैं जिसके जरिये वहां फंसे करीब 600 भारतीयों को बाहर निकाला जायेगा।
जनरल वीके सिंह आज सुबह करीब 5 बजकर 16 मिनट पर सूडान के लिए रवाना हुए, उन्होंने रवाना होने से पहले ट्विटर पर लोगों का आभार जताया और कहा कि हम सूडान में फंसे हर इंडियंस को भारत सुरक्षित लाने का प्रयास करेंगे। इस बारे में बुधवार रात में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने भी ट्विटर पर जानकारी दी थी।
सूडान में जारी है युद्द
आपको बता दें कि सूडान के जूबा शहर में इस समय देश के विद्रोहियों और सैनिकों के बीच युद्द चल रहा है। वहां के हालात बहुत ज्यादा ही खराब है, साउथ सूडान में इस समय करीब 600 भारतीय फंस गये हैं, जिनको वहां से सुरक्षित बाहर निकालने की गुहार अभिनेता अक्षय कुमार ने भी भारत सरकार से की थी। फिलहाल जनरल वीके सिंह ने 'ऑपरेशन संकट मोचन' का जिम्मा अपने ऊपर लिया है।













Click it and Unblock the Notifications