असम में एनडीएफबी आतंकियों के खिलाफ शुरू ऑपरेशन ऑल आउट

नई दिल्‍ली। मंगलवार को असम के कोकाराझार और शोणितपुर में हुए हमले के बाद केंद्र और राज्‍य सरकार की ओर से उग्रवादी संगठन एनडीएफबी के खिलाफ सख्‍त रवैया अपना लिया गया है।

operation-allout-against-ndfb-in-assam

केंद्र और राज्‍य सरकार इस संगठन के खिलाफ कार्रवाई करने में एक साथ आ गई हैं। असम में इन आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन ऑल आउट की शुरुआत हो चुकी है।

सेना और सुरक्षाबलों की ओर से मिलकर चलाए जा रहे इस ऑपरेशन में संगठन एनडीएफबी (एस) के 75 सदस्‍यों की पहचान कर ली गई है जिन्‍होंने मंगलवार को 23 महिलाओं और 18 बच्‍चों के साथ ही करीब 80 लोगों को अपना निशाना बनाया।

गृहमंत्री राजनाथ की ओर से 24 दिसंबर को एक उच्‍चस्‍तरीय मीटिंग की गई थी और उसी मीटिंग में फैसला लिया गया था कि आतंकियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करनी होगी। इस मीटिंग में सेना और सुरक्षाबलों के उच्‍च अधिकारी भी मौजूद थे। मीटिंग में फैसला लिया गया कि इस हरकत को अंजाम देने वाले आतंकियों के खिलाफ सख्‍ती से निबटा जाएगा।

वहीं इस बाबत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के मुख्‍यमंत्री तरुण गोगोई से बात कर उन्‍हें हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया है। पीएम मोदी ने इस गोगोई को जानकारी दी है कि केंद्र सरकार की एक टीम राज्‍य सरकार की टीम के साथ मिलकर पूरी रणनीति तैयार करेगी कि कैसे आतंकियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई को जल्‍द से जल्‍द अंजाम दिया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+