Operation Ajay: इजराइल में किस हाल में हैं भारतीय? कब तक लौट पाएंगे भारत, विदेश मंत्रालय ने दी ताजा जानकारी

MEA on Operation Ajay: इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार काफी मुस्तैद दिख रही है। अब नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन अजय चलाया है। इसके तहत इजराइल में फंस भारतीय नागरिकों को निकालने और स्वदेश वापस लाने के लिए एयरलिफ्ट की व्यवस्था की गई है। अब इसे लेकर विदेश मंत्रालय का ताजा बयान सामने आया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने अब ऑपरेशन अजय को लेकर ताजा जानकारी दी है। बागची ने कहा कि एक चार्टर उड़ान आज देर शाम तेल अवीव पहुंचेगी। इसमें 230 यात्रियों के सवार होने की उम्मीद है। हमारे पास सभी विकल्प हैं, लेकिन (निकासी में) भारतीय वायुसेना की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिक कल सुबह दिल्ली पहुंचेंगे।

Arindam Bagchi

किस हाल में हैं भारतीय
इजराइल में फंसे भारतीय नागरिकों की ताजा स्थिति को लेकर भी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं सुनी है। अरिंदम बागची ने कहा कि लगभग 18,000 भारतीय इजराइल में फंसे हैं। वहां संघर्ष चल रहा है और यह चिंता का विषय है। भारतीयों को हमारे मिशन द्वारा जारी सलाह का पालन करने की सलाह दी गई है।

अब तक दोनों तरफ से 5000 लोगों की मौत
बता दें कि इजराइल (Israel) और हमास (Hamas) के बीच पांच दिनों से भीषण जंग जारी है। इस भीषण युद्ध में अब तक दोनों तरफ से करीब 5000 लोग मारे जा चुके हैं। आतंकी संगठन हमास जहां अब नरम पड़ते जा रहा है वहीं इजराइल आक्रामक होता जा रहा है। इजराइली सेना ने गाजा को चारों तरफ से घेर लिया गया है। बता दें कि इजराइल पहली बार इस तरह के संकट का सामना नहीं कर रहा है बल्कि इससे पहले भी कई बार जंग का सामना कर चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+