Watch Video: स्टेज पर स्लिप हुईं नेहा कक्कड़ के साथ हुआ 'ऊप्स' मोमेंट, आदित्य नारायण भी हुए शर्मिंदा

मुंबई, अप्रैल 18। कोरोना वायरस को भारत में दस्तक दिए एक साल से भी अधिक समय हो चुका है, वर्तमान में महामारी की दूसरी लहर ने देशभर में तांडव मचाया हुआ है। कोविड-19 के चलते अब टीवी शोज में दर्शकों की मौजूदगी पर रोक लगा दी गई है और कलाकार भी अतरिक्त सुरक्षा के साथ काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग महामारी से पहले के शोज को याद कर रहे हैं जब कार्यक्रम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था।

नेहा और आदित्य का वीडियो वायरल

नेहा और आदित्य का वीडियो वायरल

इन दिनों इंटरनेट पर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का एक क्लिप वायरल हुआ है जो कोरोना काल से पहले का है। थ्रोबैक वीडियो के फिर से वायरल होने की वजह बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ हुआ 'ऊप्स' मोमेंट है। आपको बता दें कि पिछले कई सीजन से सिंगर नेहा कक्कड़ सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल को जज कर रही हैं। शो में नेहा कक्कड़ के साथ कुछ ना कुछ अजीब होता रहता है।

डांस के दौरान हुआ 'ऊप्स' मोमेंट

डांस के दौरान हुआ 'ऊप्स' मोमेंट

सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ के कई फनी वीडियो मौजूद हैं लेकिन हाल ही में वायरल हुआ पुराना वीडियो काफी खास है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा कक्कड़ और शो के होस्ट आदित्य नारायण डांस करते-करते हादसे का शिकार हो जाते हैं। इंडियन आइडल पर नेहा और आदित्य नारायण के बीच मजाकिया नोक-झोंक और बातें होती रहती हैं। लेकिन इस बार आदित्य को डांस का चैलेंज देना खुद नेहा को ही भारी पड़ जाता है।

नेहा ने आदित्य को दिया डांस चैलेंज

नेहा ने आदित्य को दिया डांस चैलेंज

वीडियो में देखा जा सकता है कि कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस के बाद नेहा कक्कड़ शो के होस्ट आदित्य से कहती हैं, 'चलो आदि आज तुम्हारा और मेरा डांस होगा।' इसके बाद दोनों 'दिलबर-दिलबर' गाने पर ठुमके लगाने लगते हैं। आदित्य नारायण का अजीबोगरीब डांस और एक्सप्रेशन देख हर किसी की हंसी छूट जाती है। शो के अन्य जज विशाल ददलानी अपनी सीट से ही उछल पड़ते हैं। वहां मौजूद दूसरे लोगों की हंसी छूट जाती है।

नेहा को नहीं संभाल पाए आदित्य नारायण

नेहा को नहीं संभाल पाए आदित्य नारायण

इसी बीच स्टेज पर कुछ ऐसा होता है जिसके बाद नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण शर्मिंदा हो जाते हैं। नेहा कक्कड़ के डांस मूव्स को फॉलो करते हुए आदित्य ताल से ताल मिलाते हैं, तभी नेहा हाथ बढ़ाकर आदित्य की बाहों में आने की कोशिश करती हैं लेकिन शो के होस्ट इतने चौकन्ने नहीं होते और वह नेहा को जमीन पर गिरा देते हैं। इस 'ऊप्स' मोमेंट को देख कंटेस्टेंट, दर्शक और जज जोर-जोर से हंसने लगते हैं, वहीं आदित्य सॉरी-सॉरी बोलते नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें: Rhea Chakraborty के साथ स्पॉट हुआ ये बॉलीवुड एक्टर, जानिए दोनों के बीच पक रही कैसी खिचड़ी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+