Rhea Chakraborty के साथ स्पॉट हुआ ये बॉलीवुड एक्टर, जानिए दोनों के बीच पक रही कैसी खिचड़ी

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अपनी पुरानी लाइफ स्टाइल में वापस लौटने का प्रयास कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया के करीब स्पॉट किया गया, इस दौरान उनके साथ एक्टर साकिब सलीम और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी नजर आए। शुक्रवार को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर द्वारा ली गई रिया चक्रवर्ती की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट हुईं रिया

गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट हुईं रिया

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवती के बीते कुछ महीने बहुत ही बुरे रहे। सुशांत की मौत के बाद उन्हें कानूनी लड़ाई के साथ-साथ पब्लिक शेमिंग, ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। हालांकि दिन बीतने के साथ अब एक्ट्रेस अपनी जिंदगी के ट्रैक पर वापस लौट रही है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक रिया चक्रवर्ती, साकिब सलीम और मनीष मल्होत्रा के साथ गेटवे ऑफ इंडिया से अलीबाग के लिए रवाना हुईं।

बर्थडे पार्टी मनाने अलीबाग पहुंची रिया?

बर्थडे पार्टी मनाने अलीबाग पहुंची रिया?

बताया जा रहा है कि अलीबाग में रिया चक्रवर्ती और मनीष मल्होत्रा अपने करीबी दोस्तों संग साकिब सलीम का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। तस्वीरों में साकिब सलीम को प्रिंटेड शर्ट, ब्लैक जींस और मास्क लगाए देखा जा सकता है। वहीं रिया चक्रवर्ती भी ब्लैक टी-शर्ट और जींस में बेहद कूल नजर आ रही हैं। मास्क और चश्मा लगाने की वजह से उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा था। इसके अलावा रिया ने बड़ा सा हैंडबैग भी लिया हुआ है। रिया का ये रूप देख उनके फैंस काफी खुश हैं।

साकिब के साथ ये फिल्म कर चुकी हैं रिया

साकिब के साथ ये फिल्म कर चुकी हैं रिया

वायरल तस्वीरों में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा अलग ही अंदाज में नजर आए, उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट के साथ डार्क ब्लू डेनिम और फ्लोरल प्रिंट वाली डेनिम जैकेट पहनी थी। मनीष का ये लुक सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि फिल्म मेरे डैड की मारुती में रिया चक्रवर्ती और साकिब सलीम ने साथ में काम किया था। अब एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती जल्द ही डायरेक्टर रूमी जाफरी की फिल्म चेहरे में नजर आने वाली हैं। वहीं एक्टर साकिब फिल्म 83 में नजर आएंगे।

प्यार पर शेयर किया ये मैसेज

प्यार पर शेयर किया ये मैसेज

सोशल मीडिया पर रिया इन दिनों काफी समय बिता रही हैं, हाल ही में उन्होंने एक फोटो शेयर कर प्यार को लेकर मैसेज लिखा था। रिया ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'प्यार ही ताकत है...प्यार एक ऐसा कपड़ा है जिसका रंग कभी हल्का नहीं होता। फिर चाहे उसे कितना ही धोया जाए।' आपको बता दें कि 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मृत पाए गए थे। इस मामले में जुड़े ड्रग्स केस में रिया को हिरासत में लेकर काफी पूछताछ की गई थी।

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में एनसीबी आज दाखिल करेगी 30,000 पेज की चार्जशीट, रिया समेत 33 के नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+