मोदी कैबिनेट में सिर्फ 3 महिलाएं, पिछली बार से आधी हुई संख्या

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट में इस बार मात्र 6 महिलाओं को मंत्री बनाया गया है, जिसमें से तीन महिलाओं को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है, जिनके नाम हैं स्मृति ईरानी, निर्मता सीतारमण और हरसिमरत कौर जबकि साध्वी निरंजन ज्योति, रेणुका सिंह सारुता और देबाश्री चौधरी को राज्यमंत्री का पद दिया गया है। पिछली बार मोदी सरकार में 10 महिलाओं को मंत्री बनाया गया था, उस हिसाब से इस बार महिलाओं के मंत्री बनने की संख्या कम हुई है।

मोदी कैबिनेट में सिर्फ 3 महिलाएं

मोदी कैबिनेट में सिर्फ 3 महिलाएं

जबकि इस बार लोकसभा में महिलाओं ने बंपर बाजी मारी है, इस बार 78 महिलाएं लोकसभा में जीतकर पहुंची हैं, जिनमें से 40 महिलाएं भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीत कर आई हैं। इस बार सुषमा स्वराज, उमा भारती, अनुप्रिया पटेल, मेनका गांधी और नजमा हेपतुल्ला को मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं बनाया गया है, सुषमा स्वराज ने स्वास्थ्य कारणों से मंत्रिमंडल में नहीं होने की बात कही है, जबकि लोकसभा चुनाव के दौरान उमा भारती ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था।

 मेनका गांधी की भूमिका को लेकर सस्पेंस बरकरार

मेनका गांधी की भूमिका को लेकर सस्पेंस बरकरार

जबकि मेनका गांधी की भूमिका को लेकर सस्पेंस बरकरार है, स्मृति ईरानी, निर्मता सीतारमण और हरसिमरत कौर पिछली सरकार में भी मंत्री रही हैं।

24 कैबिनेट, 9 स्वतंत्र प्रभार, 24 राज्य मंत्री शामिल

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद गुरुवार को नरेंद्र मोदी के साथ कुल 57 मंत्रियों ने शपथ ली, इनमें 24 कैबिनेट, 9 स्वतंत्र प्रभार, 24 राज्य मंत्री शामिल हैं, अकाली दल, शिवसेना, लोजपा के अलावा अन्य सहयोगियों को 1-1 मंत्री पद दिया गया है, इसी वजह से जेडीयू नाराज़ हो गई है उसने सरकार में शामिल ना होने का फैसला किया।

मंत्रियों के काम का बंटवारा आज होना है

मंत्रियों के काम का बंटवारा आज होना है

मंत्रियों के काम का बंटवारा आज होना है, अमित शाह पहली बार मोदी सरकार का हिस्सा बने हैं, ऐसे में हर किसी की नज़र है कि उन्हें क्या जिम्मेदारी मिलती है, तो वहीं सुषमा स्वराज इस बार सरकार का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए विदेश मंत्री कौन बनता है ये भी देखने वाला होगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज BIMSTEC देशों के प्रमुखों से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. उसके बाद शाम को आज मोदी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक भी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+