हिंदुत्व की रक्षा के लिए आएंगे 'ऑनलाइन योद्धा', काशी में होगा कॉन्कलेव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र धार्मिक नगरी काशी में बड़े पैमाने पर हिंदुइस्म एंड सोशल मीडिया कॉनक्लेव नाम से एक आयोजन किया जा रहा है।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर हिंदुओं और हिंदुत्व को लेकर होने वाले दुष्प्रचार को रोकने के लिए एक ऑनलाइन काम करने वाली टीम बनाई जा रही है, इस टीम का गठन आरएसएस और बीजेपी से जुड़ी संस्थाओं द्वारा किया जाएगा। ये टीम सोशल नेटवर्किंग साइट्स ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर अपनी पैनी नजर रखेगी।

हिंदुइस्म एंड सोशल मीडिया कॉन्कलेव का आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र धार्मिक नगरी काशी में बड़े पैमाने पर हिंदुइस्म एंड सोशल मीडिया कॉनक्लेव नाम से एक आयोजन किया जा रहा है। इस टीम के गठन के पीछे आरएसएस और बीजेपी का उद्देश्य है कि वे वामपंथी विचारधारा और इस्लाम से प्रेरित लोगों से हिन्दुत्व को बचा सकें। सोशल मीडिया पर बनने जा रही इस सेना को अभ्यास कराया जाएगा कि कैसे हिंदुओं के खिलाफ लोगों को भड़काने वाले से निपटा जा सके।

हिंदू लोगों की भावनाएं आहत होती है
डेली मेल की खबर के मुताबिक 'भारत नीति' के सदस्य शैलेंद्र सेंगर ने कहा कि आए दिन सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आपत्तिजनक वीडियो और पोस्ट शेयर किए जाते हैं जिससे हिंदू लोगों की भावनाएं आहत होती है। इस तरह के वीडियो और पोस्ट शेयर करने वाले लोग हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाते हैं।इस विषय पर हम काशी में होने वाली बैठक में चर्चा करेंगे, कि कैसे इस तरह हिंदुओं की भावना को आहत करने वाले प्रोपेगंडा के साथ चलने वाले लोगों को रोका जा सकता है।

योगी आदित्यनाथ का उड़ा था मजाक
बीजेपी किसान मोर्चा के नए उपाध्यक्ष बनाए गए सेंगर ने कहा हाल ही में सोशल मीडिया पर यूपी के योगी आदित्यनाथ का मजाक उड़ाया गया था। सोशल मीडिया पर योगी की एक आपत्तिजनक फोटो डाली गई थी जिससे हिंदु समुदाय के लोगों को काफी दुख पहुंचा था। इस तरह की पोस्ट डालले वाले लोग एक एजेंडे के साथ काम करते है। ऐसे लोग केवल हिंदुओं के खिलाफ लोगों को भड़काने का काम करते है। काशी में होने वाली इस बैठक में भारती नीति की शुरुआत करने वाले मेंटर मुरलीधर राव भी भाग ले सकते है।
-
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications