इस Diwali बेफ्रिक होकर करें सफर, बुकिंग पर मिल रहा है 50000 तक का गिफ्ट और भी बहुत कुछ....

नई दिल्ली। फेस्टिवल सीजन चल रहा है। हर कंपनी अपने कस्टमर्स को खुश करने में लगी है। वहीं ऑफर्स देकर वो नए कस्टमर्स को जोड़ना चाहती है। दीवाली पर हर जगह ऑफर्स की बहार आई हुई है। ऐसे में ट्रैवल सर्विस फर्म भी कहां पीछे रहने वाली है। मेक माई ट्रिप, यात्रा डॉट कॉम,क्लियरट्रिप जैसी कंपनियां ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर्स लेकर आ है। ऐसे में इस दीवाली आप बेफ्रिक होकर सफर करें और मजेदार ऑफर्स का लाभ उठाए। ये ऑनलाइन ट्रैवल सर्विस फर्म आपको 50000 रुपए तक का गिफ्ट कार्ड, वन नाइड फ्री होटल बुकिंग, इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट बुकिंग पर 15000 रुपए तक की छूट जैसे कई शानदार ऑफर्स दे रही है।

vacation

क्लियरट्रिप ने अपने वेबसाइट व मोबाइल एप पर बुकिंग करने वाले ग्राहकों को घरेलू होटल, फ्लाइट्स और एक्टिविटी बुकिंग पर फ्री कैंसिलेशन की सुविधा दी है। क्लीयरट्रिप घरेलू होटलों, उड़ानों की टिकट बुकिंग पर फ्लैट 30 प्रतिशत कैशबैक दे रही है। वहीं भारत से शुरू हो रहे इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट बुकिंग पर 25,000 रुपये तक के कैशबैक दे रही है।

वहीं मेक माई ट्रिप एडवांस बुकिंग पर जीरो कैंसिलेशन का ऑफर लेकर आई है। घरेलु विमान टिकट बुकिंग पर 1500 रुपए की छूट और इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट बुकिंग पर 1000 से लेकर 50000 रुपए तक का गिफ्ट कार्ड दे रही है। यात्रा डॉट कॉम अंतर्राष्ट्रीय विमान टिकट बुकिंग पर 15000 रुपए तक की छूट दे रही है। ऐसे ही कई ऑफर लोगों को लुभाने के लिए लाए गए हैं। अगर आप दीवाली पर छुट्टी का प्लान बना रहे हैं तो ये ऑफर आपके लिए बेहतरीन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+