कोरोना वैक्सीन के लिए 18 से 45 वर्ष वालों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य, जानिए कैसे करें?
कोरोना वैक्सीन के लिए 18 से 45 वर्ष वालों को कराना ही होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जानिए कैसे करें?
नई दिल्ली, 25 अप्रैल: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तीसरे चरण के तहत 01 मई 2021 से 18 साल से अधिक उम्र वालों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग वैक्सीन लेने के लिए 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। लेकिन इस चरण में 18 साल से 45 साल के बीच वाले लोगों को वैक्सीन के लिए कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। 18 से 45 वर्ष के भीतर के लोग सीधे अस्पताल में जाकर रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते हैं। यानी जो भी 18 से 45 आयु वर्ग के बीच के हैं, उनको कोविड वैक्सीन लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। बिना कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्ट्रेशन किए 18 से 45 के बीच वाले लोग वैक्सीन के लिए अपॉइंटमेंट नहीं ले सकते हैं। हालांकि 45 वर्ष से पार वालों के लिए ये नियम लागू नहीं है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग बिना रजिस्ट्रेशन के भी सीधे अस्पताल में एक फोटो पहचान पत्र ले जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं।
Recommended Video

आखिर 18 से 45 वर्ष के लोगों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य क्यों?
खबरों के मुताबिक 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन लगवाने के लिए वॉक-इन सुविधा की सुविधा से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के सीधे अस्पताल में जाकर 45 वर्ष के पार लोगों के लिए वैक्सीन लगवाना ज्यादा आसान है। इसलिए इसको 01 मई के बाद भी जारी रखा जाएगा।
अब सवाल उठता है कि आखिर 18 से 45 आयु के बीच वालों के लिए ये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य क्यों? तो बता दें कि सरकार को उम्मीद है कि 01 मई से वैक्सीन लगवाने के लिए टीका सेंटर पर भारी भीड़ देखने को मिलेगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ को रोकने की भी उम्मीद की जा रही है। एक कारण ये भी है कि वैक्सीन की आपूर्ति सीमित है, ऐसे में ऐप या पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने से सरकार को आइडिया लग जाएगा कि किस दिन कितने लोग वैक्सीन लेने के लिए आएंगे। या हर दिन 18-45 आयु वर्ग वालों के वैक्सीनेट का औसत क्या है।
01 मई से एक आईडी से बस एक ही शख्स कर सकता है रजिस्ट्रेशन
01 मई 2021 से शुरू होने वाले वैक्सीनेशन अभियान के तहत सरकार ने कुछ और निममों में भी बदलाव किए हैं। सरकार ने वैक्सीनेशन के पहले और दूसरे चरण में ऑप्शन दिया था कि एक व्यक्ति अपनी आईडी से 4 लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकता है। लेकिन अब 01 मई से शुरू होने वाले फेज में एक शख्स यानी एक आईडी से आप सिर्फ अपना ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
जानिए वैक्सीन के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन
- वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले cowin.gov.in या फिर aarogyasetu.gov.in पर जाएं। आप चाहे तो आरोग्य सेतु का ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- कोविन या आरोग्य सेतु पर जाकर अपना मोबाइल फोन नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपके फोन नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा। इस पासर्वड को वेबसाइट या फिर ऐप पर ओटीपी बॉक्स में लिखें। इसके बाद वेरिफाइल लिखे बटन पर क्लिक करें। इससे आपका नंबर वेरिफाई हो जाएगा।
- इसके बाद वैक्सीन के लिए एक रजिस्ट्रेशन पन्ना खुलेगा।
- यहां आपसे आपकी पर्सनल जानकारी मांगी जाएगी, जैसे नाम, पता आदि। यहां आपको एक फोटो पहचान पत्र में भी सबमिट करने को कहा जाएगा। जहां आप अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एनपीआर स्मार्ट कार्ड, पेंशन पासबुक इत्यादी सबमिट कर सकते हैं।
- अगर आपको पहले से कोई बीमारी है, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, शूगर इत्यादी तो इसकी जानकारी रजिस्ट्रेश पेज पर दे दीजिए।
- जब रजिस्ट्रेशन पेज पर मांगी गई पूरी जानकारी आपने फील कर दी है तो सबमिट बटन पर क्लिक कीजिए।
- जैसे ही वैक्सीन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होगी, आपके कम्प्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर आपकी अकाउंच डिटेल नजर आने लगेगी।
- उसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भेजकर रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications