Online Gaming Bill 2025: क्या है ई-स्पोर्ट्स जिसे सरकार दे रही बढ़ावा, जानें किन गेम्स पर लगेगा बैन?

Online Gaming Bill 2025: ऑनलाइन गेमिंग प्रमोशन एवं रेगुलेटरी बिल, 2025 को लोकसभा में पेश कर दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को विपक्ष के भारी हंगामे के बीच बिल पेश किया। ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने और डिजिटल गेमिंग को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यह बिल लाया गया है। साथ ही, इसके जरिए डिजिटल ऐप्स के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी और जीवन या धन की हानि कराने वाले खतरनाक गेम्स पर बैन लगाया जा सकेगा।

पिछले कुछ समय में ऑनलाइन गेमिंग के जरिए ठगी की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। जानकारी के अभाव में कई बार लोग ऑनलाइन गेमिंग में फंसकर अपना नुकसान करा लेते हैं। इसके अलावा, डिजिटल सट्टेबाजी की भी कई घटनाएं हुई हैं। ऐसे अपराधों को रोकना और ई-स्पोर्ट्स को सुरक्षित बनाने और बढ़ावा देना इस बिल का उद्देश्य है।

Online Gaming Bill 2025

Online Gaming Bill 2025: जानें इसके बारे में खास बातें

ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना: ई-स्पोर्ट्स (E-Sports) का इस्तेमाल पिछले कुछ समय में बढ़ा है। एजुकेशनल गेम्स और सोशल गेम्स (जैसे लूडो जो सिर्फ मनोरंजन के लिए खेलते हैं) का इस्तेमाल बहुत आसान है और अक्सर इसके लिए अलग से कीमत भी नहीं चुकानी होती है। सरकार मानती है कि ये देश की डिजिटल इकोनॉमी और युवाओं के विकास के लिए अच्छे हैं। इन स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना इस बिल का उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें: Bihar Land Record Update: अब घर बैठे ऑनलाइन जमाबंदी, दाखिल-खारिज और Mutation, भूमि सुधार प्रक्रिया आसान

ऑनलाइन गेमिंग पर नियंत्रण: ऑनलाइन मनी गेम्स जैसे कि पैसे लगाकर पैसे जीतना, लॉटरी, सट्टेबाजी और गेमिंग के जरिए लोगों को जोखिम, खतरनाक स्टंट वगैरह के लिए उकसाने वाले गेम्स पर पूरी तरह से रोक लगाने के उद्देश्य से भी यह बिल लाया गया है। सरकार का कहना है कि ऐसे खतरनाक गेम्स की वजह से खास तौर पर युवाओं पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। उनकी आर्थिक और मानसिक सेहत बिगड़ रही है।

ऑनलाइन मनी गेम पर लगेगा पूरी तरह से बैन

इस बिल के जरिए ऑनलाइन मनी गेम्स पर पूरी तरह से बैन लगेगा। ऐसे खेल जिनमें यूजर्स के लिए फीस, पैसा या कोई भी कीमती चीज लगाने की बाध्यता हो और बदले में और पैसा मिलने की उम्मीद, लॉटरी वगैरह पर बैन लगाया जाएगा। बिल में साफ लिखा है कि गेम खिलाड़ी के स्किल (कौशल) पर आधारित है या चांस (किस्मत) पर, अगर पैसा लगाकर पैसा जीतने का मामला है, तो उसे 'ऑनलाइन मनी गेम' की श्रेणी में ही माना जाएगा। ऐसे गेम्स खेलने, इनका प्रचार करने या किसी भी तरह से इनके इस्तेमाल के लिए लोगों को प्रेरित करने पर पाबंदी होगी।

यह भी पढ़ें: Smart Online Shopping Tips: ऑनलाइन शॉपिंग के लिए अपनाएं ये 7 स्मार्ट टिप्स, ऐसे होगी बचत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+