आठ लाख की प्याज और दो लाख कैश पर चोरों ने किए हाथ साफ, प्याज का बीमा होने से राहत

Recommended Video

    Patna में 8 Lakh के Onions चोरी, चोरों के साथ ही प्याज ढूंढ रही है Police|वनइंडिया हिंदी

    पटना। प्याज की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं। लोग जहां प्याज के बढ़े दामों को लेकर परेशान हैं तो वहीं दूसरी ओर चोरों की प्याज को लेकर नियत बिगड़ गई है। पटना में प्याज की एक बड़ी लूट का मामला सामने आया है। पटना सिटी के फतुहा थाना क्षेत्र के सोनारू इलाके में चोरों ने एक गोदाम से आठ लाख रुपये के प्याज की चोरी कर ली और साथ ही 1.83 लाख रुपये की नकदी भी ले भागे। अब पुलिस चोरी हुए प्याज का पता लगाने में जुटी हुई है।

    कई घंटों तक आराम से चोरी करते रहे प्याज

    कई घंटों तक आराम से चोरी करते रहे प्याज

    पुलिस के मुताबिक, पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में शनिवार रात सोनारू-रालपुर मार्ग के किनारे प्याज गोदाम से करीब आठ लाख रुपये मूल्य की लगभग 325 बोरी प्याज पर शातिर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। गोदाम मालिक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ फतुहा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्याज का गोदाम सुनसान इलाके में था तो चोर अराम से तीन चार घंटे तक प्याज की बोरियों को ट्रक पर लोड करते रहे। सुबह जब प्याज़ का थोक विक्रेता गोदाम पर पहुंचा तो ताला टूटे मिले। उसने अंदर जाकर देखा तो आवाक रह गया वहां रखी प्याज की बोरी और कैश दोनों गायब थे।

    चोरों ने 328 बोरा प्याज गायब किया

    चोरों ने 328 बोरा प्याज गायब किया

    एफआईआर में प्याज व्यवसायी और कोल्हर गांव निवासी धीरज कुमार ने कहा है कि सोनारू इलाके में प्याज गोदाम है। रोज की तरह शनिवार रात काम खत्म होने के बाद गोदाम में ताला लगाकर सभी चले गए। रविवार सुबह आसपास में रहने वालों ने सूचना दी कि गोदाम का ताला टूटा हुआ है। जानकारी पर धीरज व अन्य लोग पहुंचे तो देखा कि प्याज की कई बोरियां गायब थीं। चोरों ने 328 बोरा प्याज गायब कर दिया। साथ ही, अलमीरा में रखे 1.73 लाख और दूसरे कमरे से 10 हजार रुपये गायब थे।

     प्याज़ और दुकान का इंश्योरेंश था

    प्याज़ और दुकान का इंश्योरेंश था

    पुलिस ने बताया कि, गोदाम मालिक ने प्याज़ और दुकान का इंश्योरेंश करा रखा है इसलिए थोड़ी राहत है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। फतुहा के थाना प्रभारी ने बताया, 'पूरे मामले की जांच की जा रही है। तीन सौ से अधिक बोरी प्याज ले जाने के लिए शातिरों ने जरूर ट्रक का इस्तेमाल किया होगा, पर किसी को कानों-कान खबर तक नहीं लगी हो, ऐसा संभव नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+