वनइंडिया को सीएमएसबी मास मीडिया ऑफ दि ईयर अवार्ड

बेंगलुरु। काउंसिल फॉर मीडिया एंड सेटेलाइट ब्रॉडकास्ट‍िंग नई दिल्ली की ओर से आयोजित वार्ष‍िक पुरस्कार समारोह में वनइंडिया डॉट इन को सीएमएसबी मास मीडिया ऑफ दि ईयर के ख‍िताब से नवाजा गया है।

oneindia

यह अवार्ड देश में सर्वाध‍िक भाषाओं में न्यूज कंटेंट प्रकाश‍ित करने वाली वेबसाइट की देश-दुनिया के कोने-कोने तक पहुंच के लिये दिया गया। बेंगलुरु के जेपी नगर स्थ‍ित एमएलआर कंवेंशन सेंटर में शुक्रवार को आयोजित समारोह में देश भर के जाने माने पत्रकार व मीडिया संस्थान के दिग्गज शामिल हुए।

इस समारोह में मीडिया के अलावा सामाजिक क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने और पुलिस फोर्स में सराहनीय भूमिका निभाने वाले लोगों को भी अलग-अलग सम्मान से नवाजा गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथ‍ि दिल्ली से सांसद उदित राज और यूपी से सांसद नीलम सोनकर बतौर मुख्य अतिथ‍ि उपस्थति हुए। इस मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों से आये कलाकरों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।

समारोह में मौजूद गणमान्‍य अतिथियों के बीच जहां वन इंडिया को सम्‍मानित किया गया तो वहीं कुछ और लोग भी मौजूद रहे जिन्‍हें यह पुरस्‍कार हासिल हुआ था। इनमें उल्‍लेखनीय नाम रहा डॉक्‍टर उदित राज का जिन्‍हें दलित समुदाय के लिए किए गए इनके प्रशंसनीय कामों की वजह से वर्ष 2014 के डॉक्‍टर बीआर अंबेडकर अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया।

उनके अलावा वीएम चमोला को वर्ष 2014 के महात्‍मा ज्‍योतिबाफूले पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया था। इसके अलावा जिन और लोगों को इस पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया उनमें से कुछ नाम इस तरह से हैं-

सीएमएसबी बेस्‍ट एडीटर इन चीफ प्रिंट मीडिया (पुरुष ) राजेंद्र त्रिपाठी
सीएमएसबी बेस्‍ट एडीटर जर्नलिस्‍ट प्रिंट मीडिया (पुरुष ) सुख राम
सीएमएसबी बेस्‍ट सीनियर जर्नलिस्‍ट प्रिंट मीडिया (महिला ) भारती जैनानी
सीएमएसबी बेस्‍ट यंग जर्नलिस्‍ट इन डिजिटल मीडिया (पुरुष ) जफर अहमद
सीएमएसबी बेस्‍ट न्‍यूज चैनल नेशनल एंव रीजनल श्रेणी- टीवी 9/न्‍यूज 9
सीएमएसबी बेस्‍ट न्‍यूज चैनल इन नेशनल रीजनल श्रेणी- न्‍यूज एक्‍सप्रेस
सीएमएसबी बेस्‍ट वेब मीडिया ऑफ द ईयर जीबीन्‍यूजइंडिया.कॉम
सीएमएसबी बेस्‍ट मास मीडिया ऑफ द इयर- वनइंडिया.इन

सीएमएसबी बेस्‍ट मीडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ द इयर-एसोसिएशन ऑफ कम्‍यूनिकेशन एंड मीडिया स्‍टडीज

सीएमएसबी बेस्‍ट रेडिया जॉकी ऑफ द इयर-(पुरुष ) आरजे आशीष
सीएमएसबी बेस्‍ट रेडिया जॉकी ऑफ द इयर-(महिला) आरजे पाखी

सीएमएसबी बेस्‍ट सीनियर जर्नलिस्‍ट इन डिजिटल मीडिया-(महिला ) वैशाली चौधरी
सीएमएसबी बेस्‍ट पीपुल च्‍वॉइस ऑफ इंडिया-न्‍यूज चैनल ऑफ द इयर
आईबीसी 24

सीएमएसबी सिविल सर्वेंट-(आइएएस ) लक्ष्‍मी नारायण (बीबीएमपी कमिश्‍नर)

सीएमएसबी सिविल सर्वेंट (आईपीएस ) राघवेंद्र एच आउरादकर (आईपीएस, एडिशनल डायरेक्‍टर जनरल आ फ पुलिस)

सीएमएसबी सिविल सर्वेंट(आईइएस) ऑफ द इयर जयदीप सिंह कोचर

सीएमएसबी हॉनोरेर अवॉर्ड-नादोजा डॉक्‍टर महेश जोशी, एडीजी, दूरदर्शन केंद्र, दिल्‍ली।

सीएमएसबी स्‍पेशल ग्‍लोबल अचीवर्स अवॉर्ड ऑफ द इयर-संदीप मारवाह, नोएडा फिल्‍म सिटी के संस्‍थापक

सीएमएसबी स्‍पेशल लीगल असिस्‍टेंस -राम अवध यादव, दिल्‍ली
सीएमएसबी एंटरप्रेन्‍योर ऑफ द इयर बरुण सिंघल

सीएमएसबी बेस्‍ट फोर्टनाइट न्‍यूजपेपर अवॉर्ड ऑफ द इयर-कंट्री एंड पॉलिटिक्‍स

सीएमएसबी वीमेन पॉलिटिशियन अवॉर्ड ऑफ द इयर-नीलम सोनकर

सीएमएसबी फिल्‍म फर्टिनिटी ऑफ द इयर-योगेश अग्रवाल

सीएमएसबी एक्‍सीलेंस ह्यूमन राइट्स डिफेंडर अवॉर्ड ऑफ द इयर-अनिल कुमार पराशर

सीएमएसबी एक्‍सीलेंस पुलिस पब्लिक रिलेशनशिप ऑफिसर इन कोर मैनेजमेंट एंड एचआर ग्रिवांसेस कमल पंत आईपीएस

सीएमएसबी एक्‍सीलेंस पुलिस पब्लिक रिलेशनशिप ऑफिसर इन ट्रैफिक मैनेजमेंट बी दयानंद

सीएमएसबी एक्‍सीलेंस क्राइम प्रिवेंशन ऑफिसर ऑफ द इयर प्रणब मोहंती

सीएमएसबी एक्‍सीलेंस एंटी-करप्‍शन ऑफिसर ऑफ द इयर सैयद रियाज

सीएमएसबी बेस्‍ट ट्रैफिक पुलिसमैन ऑफ द इयर शिवास्‍वामी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+